अभातेयुप के निर्देशन में रक्तदान कर्तव्यम् के अंतर्गत तेरापंथ युवक परिषद् ट्रस्ट, गंगाशहर द्वारा मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव का आयोजन 23 सितंबर 2026 को सुबह 9:00 से शाम 4:00 तक आशीर्वाद भवन गंगाशहर में किया जाएगा। इस अवसर पर तेयुप गंगाशहर अध्यक्ष देवेन्द्र डागा ने बताया कि ब्लड की कमी को ब्लड के माध्यम से ही पूर्ण किया जा सकता है, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी टीम द्वारा समाज के सहयोग से ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है और 500 यूनिट लक्ष्य के साथ- साथ SDP डोनेशन ले लिए भी डोनर को मोटिवेट व फिट किया जाएगा।
तेयुप मंत्री दिनेश कुमार सोनी ने कहा कि कैंप प्रायोजक परिवार SHREE KARNI CHEMICALS
श्रीमान जयचंद लाल पदम कुमार, जय कुमार जी दफ्तरी परिवार है।
अभातेयुप साथी MBDD राज्य सहयोगी , समन्वयक विजेन्द्र छाजेड़ ने बताया कि अभातेयुप के निर्देशन में 17 सितम्बर से 23 सितम्बर तक श्रीडूंगरगढ़, नोखा, कालू ,लूणकरणसर, जोरावरपुरा आदि बीकानेर के आया पास के क्षेत्र में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन हो रहा है।
जागरूकता रैली प्रभारी भरत सोनी ने बताया कि समाज मे जागरूकता की दृष्टि से ब्लड डोनेशन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जागरूकता रैली बोथरा भवन में मुनिश्री अमृत कुमार जी के मंगल पाठ से प्रारंभ होकर गंगाशहर के विभिन्न स्थानों से होते हुए पुनः बोथरा भवन में परिसम्पन्न हुई।
MDBB सह-प्रभारी पंकज आंचलिया ने बताया कि समाज और प्रशासन के वरिष्ठ महानुभावों का समर्थन ब्लड डोनेशन कैम्प को मिल रहा है, हर उम्र और वर्ग के लोग निरन्तर हमारे कैप से जुड़कर मानवता के इस विशेष कार्य मे सहभागी बन रहे है।
MBDD प्रभारी कपिल नाहटा ने बताया कि कैम्प की सारी व्यवस्थाओ में अभातेयुप साथी पीयूष लूणिया, विजेन्द्र छाजेड़, रोशन नाहटा, भरत गोलछा, रोहित बैद, पंकज आंचलिया, धनपत भंसाली, वर्धमान चोपड़ा, गौतम चोपड़ा, विनीत बोथरा, ऋषभ लालाणी, ऋषभ संचेती, जितेन्द्र रांका, दिनेश कुमार सोनी, देवेन्द्र डागा आदि कार्यकर्ताओं का श्रम नियोजित हो रहा है।







