BSF जवान से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार:वारदात के बाद से फरार था, घर आते ही पुलिस ने पकड़ा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

BSF जवान से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार:वारदात के बाद से फरार था, घर आते ही पुलिस ने पकड़ा

पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - Dainik Bhaskar

पुलिस गिरफ्त में आरोपी।

बीएसएफ के जवान के साथ मारपीट कर मोबाइल, रुपए और कैंटिन का सामान छीनकर ले जाने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक पुलिस पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

रामचंद्र ने उद्योग नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह हरियाणा के हिसार में बीएसएफ में तैनात है। 17 अगस्त को हरियाणा से रवाना होकर रात दो बजे गोकुलपुरा चौराहे पर पहुंचा जहां पर गांव जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। उसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर आए 7-8 बदमाशों ने बिना किसी बात के उसके साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट करने के बाद बदमाश मोबाइल, रुपए और बक्से का ताला तोड़कर कैंटिन का सामान निकाल कर फरार हो गए।

थानाधिकारी श्रीनिवास जांगिड ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने टीम बनाकर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। मामले में पुलिस ने सीकर बाजौर से आरोपी बाबूलाल उर्फ लाखन को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली की आरोपी अपने घर आया हुआ है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को घर में ही दबोच लिया। मामले में सात आरोपियों में से पांच को गिरफ्तार कर लिया है और दो की तलाश की जा रही है।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!