CBSE 12वीं में तान्या के 500 में 499 अंक:अदिति के पॉलिटिकल साइंस में 100 जियोग्राफी में 99 मार्क्स, स्कूल में टॉपर
बीकानेर

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणामों में बीकानेर की तान्या सावनसुखा ने कला विषय में शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं। तान्या ने सीकर में रहकर पढ़ाई की, वहीं बीकानेर की अदिति कुमावत ने 98.40 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
बीकानेर के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ते हुए अदिति ने पॉलिटिकल साइंस विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं ज्योग्राफी में 99 और लीगल स्टडीज में 98 अंक हासिल किए। खास बात यह रही कि उन्होंने सभी विषयों में 97 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
अदिति, बीकानेर के बिजनेसमैन सुरेंद्र वर्मा और लॉ कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मीनाक्षी कुमावत की बेटी हैं। परिवार में शिक्षा और मेहनत का यह सिलसिला लगातार जारी है। इससे पहले उनके भाई भव्य कुमावत ने भी CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। उसने स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया है।
परिवार की इस उपलब्धि को लेकर रिश्तेदारों, मित्रों और परिचितों में खुशी का माहौल है। अदिति की सफलता पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
बीकानेर की तान्या के 99.80% मार्क्स

तान्या सावनसुखा, बीकानेर
बीकानेर मूल की और सीकर में पढ़ने वाली तान्या सामसुखा ने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर हासिल किए। उसके 99.80 प्रतिशत मार्क्स आए हैं। वो तान्या के चाचा तरुण बताते हैं कि वो सीकर के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती थी और मूल रूप से बीकानेर में रहने वाली है। उसके कला विषय में उसने 99.80 परसेंट मार्क्स लिए हैं।
नंदिनी के 97.2 परसेंट मार्क्स

नंदिनी पेड़ीवाल, बीकानेर
बीकानेर की नंदिनी पेड़ीवाल ने 97.2 परसेंट मार्क्स लिए हैं। मनीष पेड़ीवाल और सुधा पेड़ीवाल की बेटी नंदिनी ने एकाउंटेंसी में सौ में से 99 मार्क्स लिए हैं। वहीं बिजनेस स्टडीज में 98 मार्क्स लिए हैं। इकोनोमिक्स में 97 मार्क्स प्राप्त किए हैं।
शिरिन के 96 परसेंट मार्क्स

शिरिन गोदारा, बीकानेर
बीकानेर की शिरिन गोदारा ने बारहवीं सीबीएसई एग्जाम में 96 परसेंट मार्क्स लिए हैं। साइंस में शिरिन ने केमेस्ट्री में सौ में से 98 मार्क्स लिए हैं। वहीं बायोलॉजी में 97 और फिजिक्स में 92 मार्क्स लिए।
गौरीशा तंवर के 95.2 परसेंट मार्क्स

गौरिशा तंवर, बीकानेर
बीकानेर की गौरीशा तंवर ने 95.2 परसेंट मार्क्स लिए हैं। उसने ग्राफिक्स में 98, साइकोलॉजी में 97 और ज्योग्राफी में 96 मार्क्स लिए हैं। नवीन सिंह तंवर की बेटी गौरीशा शुरू से ही होनहार स्टूडेंट रही है।
शिवांशी के बायोलॉजी में 99 मार्क्स

शिवांशी अग्निहोत्री, बीकानेर
बीकानेर की शिवांशी अग्निहोत्री शिवांशी अग्निहोत्री के बायोलॉजी में 99 मार्क्स आए हैं। इतना ही नहीं उसके फिजिक्स में 97 और केमेस्ट्री 97 मार्क्स रहे। उसने तीनों प्रमुख विषयों में 97 परसेंट से ज्यादा मार्क्स प्राप्त किए। वहीं ओवरओल करीब 95 परसेंट मार्क्स प्राप्त किए। उसके पिता अरुण स्वामी शिक्षा निदेशालय में सहायक निदेशक है जबकि मां शर्मिला स्वामी सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल है।
छवि बोथरा के भी शानदार मार्क्स

छवि बोथरा, बीकानेर
बीकानेर की छवि बोथरा ने बारहवीं कॉमर्स में मेथ्स में 97 मार्क्स लिए हैं, जबकि एकाउंटेंसी में 96 मार्क्स प्राप्त किए। उसके अन्य विषयों में भी 95 परसेंट से ज्यादा मार्क्स रहे। वो प्रदीप बोथरा और रेखा बोथरा की बेटी है।
मूंडसर की सरिता मूंड का कमाल

सरीता मूंड, मूंडसर बीकानेर
बीकानेर के मूंडसर गांव की सरिता मूंड ने सीबीएसई बारहवीं परीक्षा में 96.2 परसेंट मार्क्स प्राप्त किए हैं। उसने ज्योग्राफी में सर्वाधिक सौ में से 98 मार्क्स लिए। हिन्दी कोर में 96 मार्क्स प्राप्त किए। उसके पिता भागीरथ मूंड और मां नैना मूंड है।






