ऐतिहासिक सूरसागर तालाब पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया छठ महापर्व

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


हजारों व्रतधारी माताओं एवं लगभग 5000 श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, सरस्वती पूजा समिति ने संभाली आयोजन की व्यवस्थाएं
बीकानेर। बीकानेर की पावन धरा पर स्थित प्राचीन ऐतिहासिक सूरसागर तालाब में छठ महापर्व श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर हजारों की संख्या में छठ व्रतधारी माताओं (परवैतिनियों), मातृशक्ति एवं पुरुष व्रतधारियों सहित लगभग 5000 श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति रही। पूरा सूरसागर परिसर छठी मैया के जयकारों एवं भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा।
इस अवसर पर भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया की आराधना कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। छठ महापर्व हमारी आस्था, पवित्रता, त्याग, तपस्या, अनुशासन और पारिवारिक एकता का अनुपम प्रतीक है।
श्री सरस्वती पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य पर्व की व्यवस्थाओं एवं आयोजन की जिम्मेदारी समिति के पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने मिलकर संभाली।
आयोजन में समिति के सचिव श्री सियानंद शाह, उपाध्यक्ष श्री विनोद जी, कोषाध्यक्ष श्री एक सिंह, श्री राकेश शर्मा, मूर्ति स्थापना में सहयोगी श्री गोपाल शाह एवं श्री वीरेंद्र सिंह सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी के सामूहिक सहयोग, समर्पण एवं देखरेख में पर्व का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
समिति की ओर से सभी व्रतधारी माताओं, श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं एवं भामाशाहों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। साथ ही भविष्य में भी इसी प्रकार आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक एकता के साथ छठ महापर्व की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

Categories:
error: Content is protected !!