CN Jewellers India Pvt. Ltd. Launches ‘Tejasmi House of Jewels’; Inaugurates State-of-the-Art Gold & Silver Testing Refinery

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

सी एन ज्वेलर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने ‘तेजस्मी हाउस ऑफ ज्वेल्स’ की शुरुआत की, अत्याधुनिक गोल्ड एवं सिल्वर टेस्टिंग रिफाइनरी का हुआ शुभारंभ

बीकानेर: आभूषण उद्योग में अपनी विश्वसनीय पहचान बना चुकी सी एन ज्वेलर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अपने सफल ब्रांड ‘तेजस’ और ‘सी एन सिल्वर’ के बाद एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए अपने नए वेंचर ‘तेजस्मी हाउस ऑफ ज्वेल्स प्राइवेट लिमिटेड’ का शुभारंभ किया है। इसी के साथ कंपनी ने सोने एवं चांदी की शुद्धता की वैज्ञानिक जांच के लिए अपनी अत्याधुनिक गोल्ड एंड सिल्वर टेस्टिंग एवं रिफाइनरी का भी भव्य उद्घाटन किया।

इस अवसर पर आयोजित विशेष समारोह में कंपनी से जुड़े परिवारजनों, गणमान्य अतिथियों, व्यापारिक सहयोगियों एवं शुभचिंतकों ने भाग लिया। आकर्षक फूलों और भव्य सजावट से सुसज्जित कार्यालय में नई शुरुआत का उत्साह और उल्लास देखने को मिला।

कंपनी के अनुसार, नई टेस्टिंग लैब और रिफाइनरी में सोने एवं चांदी की शुद्धता की जांच के लिए नवीनतम हाई-टेक कंप्यूटर आधारित प्रणालियों तथा अत्याधुनिक मशीनों का उपयोग किया जाएगा। आधुनिक तकनीक के माध्यम से ग्राहकों को धातुओं की शुद्धता की सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय जांच उपलब्ध कराई जाएगी।

सी एन ज्वेलर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने कहा कि वर्षों से अर्जित विश्वास और गुणवत्ता की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ‘तेजस्मी हाउस ऑफ ज्वेल्स प्राइवेट लिमिटेड’ ग्राहकों को बेहतर सेवाएं, पारदर्शी परीक्षण व्यवस्था और उच्च गुणवत्ता के मानकों के साथ नई पहचान प्रदान करेगा। कंपनी का उद्देश्य आभूषण उद्योग में आधुनिक तकनीक और ग्राहक विश्वास का नया मानक स्थापित करना है।


CN Jewellers India Pvt. Ltd. Launches ‘Tejasmi House of Jewels’; Inaugurates State-of-the-Art Gold & Silver Testing Refinery

Bikaner: Renowned jewellery company CN Jewellers India Pvt. Ltd. has expanded its business portfolio by launching its new venture, Tejasmi House of Jewels Pvt. Ltd., following the success of its established brands Tejas and CN Silver. Alongside the launch, the company also inaugurated a state-of-the-art Gold & Silver Testing and Refinery facility equipped with advanced technology.

A special inauguration ceremony was attended by family members, distinguished guests, business associates, and well-wishers. The newly decorated office, adorned with flowers and elegant arrangements, reflected the excitement surrounding the company’s latest milestone.

According to the company, the new refinery and testing laboratory feature advanced computerised systems and cutting-edge machinery designed to accurately analyse the purity of gold and silver. The facility aims to deliver precise testing, complete transparency, and reliable certification for customers.

Building on the long-standing reputation and trust associated with CN Jewellers India Pvt. Ltd., Tejasmi House of Jewels Pvt. Ltd. seeks to set new benchmarks in purity testing and refining by combining modern technology with customer-centric services. The company stated that the new venture reinforces its commitment to quality, transparency, and innovation while further strengthening customer confidence in the jewellery sector.

Categories:
error: Content is protected !!