बीकानेर । मुरलीधर व्यास नगर के परशुराम द्वार पर नाला जाम होने के कारण अत्यधिक पानी भर गया था। जिसके चलते कॉलोनी वासियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मामले की सूचना मिलते ही वार्ड संख्या 02 के पार्षद दीपक व्यास तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत नगर-निगम के अधिकारियों और
उप महापौर को मौके पर बुलाया।
निगम के संसाधनों की सहायता से जाम हुए नाले को साफ करवाया गया, जिसके बाद पानी की निकासी सुचारू हो सकी। पार्षद दीपक व्यास ने बताया कि नियमित सफाई न होने से नाला चोक हो गया था। भविष्य में ऐसी समस्या न हो इसके लिए अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं।
स्थानीय लोगों ने पार्षद की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।







