बीकानेर टेक्निकल यूनिवर्सिटी में सांस्कृतिक समरसता कार्यक्रम आयोजित, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। बीकानेर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (BTU) के बैडमिंटन कैफेटेरिया में 16 अक्टूबर 2026 को सांस्कृतिक समरसता कार्यक्रम-2026 का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इसमें लगभग 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सांस्कृतिक एकता, आपसी सद्भाव और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान तथा पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. अखिल रंजन गर्ग और प्राचार्य डॉ. परवंत सिंह संधू की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी, आपसी सहयोग और भारतीय परंपराओं के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने एकल नृत्य, समूह नृत्य एवं गायन की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कलमदीप ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि मालविका एवं समूह, कलमदीप एवं समूह तथा राशि एवं समूह ने समूह नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। मौलिक के गायन की प्रस्तुति को भी विशेष सराहना मिली।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गरबा एवं डांडिया रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पारंपरिक संगीत और नृत्य के बीच पूरा परिसर उत्साहपूर्ण वातावरण से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं एवं आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले समन्वयकों को सम्मानित किया गया। सामूहिक फोटोग्राफी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

समन्वयकों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्यक्रम के सफल आयोजन में फैकल्टी समन्वयक श्री जय भास्कर का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। विद्यार्थियों में अरुण बिंजारिया, मनोज चौधरी, गोलू जाट, अनिल चौधरी, आयुषी बासेठिया, मीनल सोनी, परविंदर दहिया, प्रदीप जाट, मोहित शर्मा, लोकेश चौधरी, मुकेश चौधरी, हर्ष, रणवीर कुमावत, मयूर माहेश्वरी, राघव, अमित कुमार गुप्ता एवं मनोज सैनी सहित अन्य विद्यार्थियों ने आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियों, अनुशासन, मीडिया कवरेज और व्यवस्थाओं में योगदान दिया।

लगभग 400 विद्यार्थियों की सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं, आपसी सहयोग और सामाजिक समरसता से जुड़ने का अवसर प्रदान किया।

Categories:
error: Content is protected !!