मां करणी बी.एड. एवं बीएसटीसी महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को दिलाई साइबर सुरक्षा हेतु शपथ

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर ।मां करणी बी.एड. एवं बीएसटीसी महाविद्यालय में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की ओर से साइबर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड से बचाव, ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी तथा डिजिटल सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में एसबीआई के चीफ मैनेजर विकास कामरा, मैनेजर जयपाल राव तथा एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के मैनेजर विनय श्रीमाली ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने ऑनलाइन धोखाधड़ी के विभिन्न तरीकों के प्रति सतर्क रहने, अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने तथा डिजिटल लेन-देन करते समय आवश्यक सावधानियां बरतने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए साइबर सुरक्षा विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रश्नों के सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रश्नोत्तरी के माध्यम से विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी को समझने और व्यवहार में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मुदिता पोपली ने साइबर सुरक्षा को वर्तमान डिजिटल युग की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताते हुए कहा कि जागरूकता और सतर्कता के माध्यम से ऑनलाइन धोखाधड़ी के जोखिम को कम किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से डिजिटल माध्यमों का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने तथा साइबर अपराधों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में डॉ. रितु श्रीमाली, रेखा वर्मा, पंकज आचार्य, राकेश पुरोहित, मधुलिका थानवी, परमजीत, आशा व्यास, सुधीर सिंह चंदेल, महेंद्र सिंह ढूकिया, ठाकराराम सहित महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Categories:
error: Content is protected !!