सेठ रावतमल बोथरा गर्ल्स कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया डांडिया महोत्सव

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

गंगाशहर। सेठ रावतमल बोथरा गर्ल्स कॉलेज, गंगाशहर में नवरात्रि के पावन अवसर पर डांडिया महोत्सव का उत्साह एवं उमंग के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर डांडिया एवं गरबा नृत्य की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। रंग-बिरंगे परिधानों, संगीत और पारंपरिक नृत्य ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में भूमिका सेन ने डांडिया क्वीन, मुस्कान नाई ने बेस्ट ड्रेस-अप, गरिमा छिम्पा ने डांसिंग दीवा तथा योगिता माकड़ ने गरबा क्वीन का खिताब अपने नाम किया।

कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्या सीमा सुरोलिया, उपप्राचार्या मनीषा बोथरा डागा एवं प्रबंधक शांतिलाल बोथरा ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने छात्राओं को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़े रहने तथा प्रत्येक गतिविधि में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

अंत में सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं खुशहाली की मंगलकामना की गई। स्टाफ सदस्य रेखा गुप्ता , राजश्री ओझा इत्यादि की प्रेरणा ने कार्यक्रम में छात्राओं को उत्साहित किया और सांस्कृतिक एकता की भावना को और मजबूत किया।

Categories:
error: Content is protected !!