बीकानेर। राधाकिशन तंवर पर हुए जानलेवा हमले के मामले में CCI अध्यक्ष अरुण अग्रवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसपी मृदुल कच्छावा और रेंज आईजी ओमप्रकाश से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी व उचित कार्रवाई की मांग की।
एसपी ने मेडिकल रिपोर्ट के बाद नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया, वहीं आईजी ने थाना बदलने के बाद जल्द उच्च स्तर पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
अरुण अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान धाराएं घटना की गंभीरता के अनुरूप नहीं हैं। उचित धाराएं जोड़कर सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। आईजी से मुलाकात के बाद हमें भरोसा हुआ है कि आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द उचित कार्रवाई होगी।
अरुण अग्रवाल ने कहा कि यदि दो दिनों के भीतर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो CCI और बुक्स व्यापारी मिलकर भूख हड़ताल करेंगे और धरने पर बैठेंगे।
इस दौरान CCI सचिव विजय पंवार, CANS के भगति राम पांडे, मोनिका तंवर, सरोज गहलोत, अलका पंवार, कविता पंवार, लक्की जी, अजय सोलंकी, राजेंद्र भाटी, बंसी भाटी, बाबूलाल भाटी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।







