बीकानेर में विविध भारती का प्रसारण दोबारा शुरू करवाने की मांग, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को सौंपा ज्ञापन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

एफएम 101.06 मेगाहर्ट्ज पर प्रसारण बंद होने से संगीत प्रेमियों में निराशा, रेडियो संग्रहकर्ता दिनेश माथुर की पहल पर उठी मांग

बीकानेर। बीकानेर में आकाशवाणी के एफएम चैनल 101.06 मेगाहर्ट्ज पर विविध भारती का प्रसारण दोबारा शुरू करवाने की मांग उठी है। इस संबंध में रेडियो संग्रहकर्ता दिनेश माथुर की पहल पर केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में बताया गया कि बीकानेर आकाशवाणी केंद्र से विविध भारती का प्रसारण कुछ समय पहले बंद हो गया था। वर्तमान में एफएम चैनल पर केवल बीकानेर आकाशवाणी का प्रसारण हो रहा है, जबकि राजस्थान के अन्य प्रमुख शहरों के रेडियो स्टेशनों पर विविध भारती का प्रसारण जारी है। इसके चलते बीकानेर के संगीत प्रेमियों और रेडियो श्रोताओं में निराशा है।

ज्ञापन में कहा गया कि विविध भारती सुगम संगीत और मनोरंजन का लोकप्रिय माध्यम है। इसके प्रसारण के अभाव में श्रोताओं को निराशा का सामना करना पड़ रहा है।

दिनेश माथुर सहित ज्ञापन देने वालों ने मांग की कि ऐतिहासिक बीकानेर और विकसित हो रहे शहर के श्रोताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विविध भारती का प्रसारण पुनः शुरू करवाया जाए। साथ ही आकाशवाणी रेडियो स्टेशन की प्रसारण क्षमता भी बढ़ाई जाए, ताकि अधिक से अधिक क्षेत्र के लोग रेडियो प्रसारण का लाभ उठा सकें।

Categories:
error: Content is protected !!