मुकेश नाइट के फ्लैक्स बैनर का विमोचन
बीकानेर। अमन कला केंद्र की ओर से पार्श्व गायक मुकेश की 50वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाले फिल्मी गीतों के रंगारंग कार्यक्रम ‘मुकेश नाइट’ के फ्लैक्स बैनर का विमोचन रविवार को रतन बिहारी पार्क में किया गया।
संस्था के अध्यक्ष एम. रफीक कादरी ने बताया कि कार्यक्रम 29 अगस्त, शनिवार को शाम 6:30 बजे महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुकेश के सदाबहार फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
बैनर विमोचन के अवसर पर एन.डी. रंगा, सैय्यद अख्तर अली, पूनम मोदी, जावेद मिर्जा, विवेकानंद आर्य, डॉ. नरेश पोपली, सिराजुद्दीन खोखर, एम. रफीक कादरी, शाकिर हुसैन सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सखा संगम के अध्यक्ष एन.डी. रंगा होंगे। अध्यक्षता शांतिलाल मोदी एवं डॉ. श्याम अग्रवाल करेंगे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ. दिनेश शर्मा, पूनम मोदी, एम.आर. मुगल, प्रकाश पुगलिया, महबूब रंगरेज, सैय्यद अख्तर अली, मोहम्मद सदीक चौहान, मास्टर अमीर एवं डॉ. हिमांशु दाधीच मौजूद रहेंगे।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में मुकेश के लोकप्रिय गीतों के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।








