डिजिटल स्टार्टअप On-Go-Cart स्थानीय व्यपार की बनी नई पहचान, छोटे दुकानदारो मिल रहा है व्यापार का बड़ा मंच

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

लोकल टू ग्लोबल का डिजिटल मंच है On-Go-Cart, अब हर छोटा व्यापारी बनेगा बड़ा : विक्रम सिंह कविया

नई दिल्ली/जयपुर। 18 सितम्बर शहरों की सड़कों, बाजारों और गलियों में रोजमर्रा की जरूरतों का सामान उपलब्ध कराने वाले रेहड़ी, ठेला और छोटे दुकानदार अब डिजिटल दुनिया में भी अपनी व्यापार की पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। छोटे विक्रेताओं लोकल टू ग्लोबल बनाने के उदेश्य से युवा इंजीनियर विक्रम सिंह कविया का डिजिटल प्लेटफॉर्म स्टार्टअप On-Go-Cart स्थानीय विक्रेताओं को एक अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए नि:शुल्क ऑनलाइन मंच उपलब्ध करवा रहा है, जहां उनकी दुकान, ठेला या रेहड़ी की जानकारी ग्राहकों तक सीधे ऑनलाइन पहुंच सके। “छोटा ठेला, बड़ी पहचान” और “चलती-फिरती दुकानों का डिजिटल पता” जैसे संदेश के साथ On-Go-Cart स्थानीय कारोबारियों को डिजिटल रूप से जुड़ने का नवीन अवसर प्रदान कर रहा है। कई छोटे व्यापारी On-Go-Cart को अपनाकर व्यापार में सफलता की नई कहानी लिख रहे हैं। जिस तरह ग्राहक पहले बडी दुकानों और ऑनलाइन कारोबार को मोबाइल पर खोजते हैं, उसी तरह आसपास के स्थानीय ठेले और रेहड़ी भी डिजिटल माध्यम से दिखाई देंगी। युवा इंजीनियर विक्रम सिंह कविया द्वारा विकसित यह डिजिटल स्टार्टअप देश के असंख्य स्थानीय, मध्यम, छोटे विक्रेताओं को व्यापार को नई उड़ान देने के साथ उन्हें व्यापार बढ़ाने के आर्थिक अवसर प्रदान कर रहा है।

फाउंडर इंजीनियर विक्रम सिंह कविया नें बताया कि On-Go-Cart एप के माध्यम से दुकानदार अपनी दुकान की जानकारी On-Go-Cart के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दर्ज कर उसे ऑनलाइन ला सकते हैं। इसके माध्यम से ग्राहक संबंधित दुकान या ठेले की जानकारी खोज सकेंगे और उसकी लाइव लोकेशन जैसी सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।प्लेटफॉर्म में स्मार्ट सर्च, प्रोडक्ट एवं कैटेगरी के आधार पर खोज, वेरीफाईड लिस्टिंग और डिजिटल विजिबिलिटी जैसी सुविधाओं को प्रमुखता दी गई है। On-Go-Cart आसपास मौजूद छोटे स्थानीय विक्रेताओं की जानकारी डिजिटल माध्यम से प्रदान कर फल-सब्जी विक्रेता, जूस की दुकान, चाट-पकौड़ी, कचौरी, चाय, स्नैक्स और अन्य स्थानीय कारोबार करने वाले दुकानदारों के लिए डिजिटल लिस्टिंग उनके व्यवसाय को नई पहुंच देने का माध्यम बन रहा है।

आज के समय में छोटे कारोबार के लिए डिजिटल पहचान आवश्यक है। ऐसे में यदि स्थानीय दुकान या ठेला डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मौजूद होगी, तो संभावित ग्राहक तक उसकी पहुंच बढ़ सकती है। On-Go-Cart स्थानीय कारोबारियों डिजिटल पहचान प्रदान करने के साथ उनके व्यवसाय को केवल सड़क या बाजार की मौजूदा लोकेशन तक सीमित रखने के बजाय ऑनलाइन ग्राहकों के सामने भी प्रस्तुत कर रहा हैं। On-Go-Cart स्थानीय विक्रेताओं को डिजिटल अर्थव्यवस्था से जोड़ने के साथ उनकी मेहनत, उत्पाद तथा पहचान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का अवसर प्रदान कर रहा है।

स्थानीय विक्रेता प्ले स्टोर से On-Go-Cart ऐप डाउनलोड कर अपनी दुकान की जानकारी दर्ज करके उसे ऑनलाइन प्रदर्शित कर सकते हैं। इसके बाद ग्राहकों को विक्रेता की Live Location, दुकान की जानकारी और उपलब्ध उत्पादों की जानकारी मोबाइल पर दिखाई जा सकती है। इससे ग्राहक pअपने आसपास मौजूद रेहड़ी, ठेले या छोटे विक्रेता को आसानी से खोज सकेंगे और विक्रेता को भी नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने का अवसर मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए 92512-12345 नंबर और वेबसाईट ongocart.com और इसके ऐप को Google Play और App Store से डाउनलोड किया जा सकता है।

Categories:
error: Content is protected !!