अनुशासन जीवन जीने की कला ही नहीं सफलता की सीढ़ी भी है :डॉक्टर चक्रवर्ती नारायण श्रीमाली

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी निर्देशित अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का षष्ठम दिवस ” अनुशासन दिवस“आज़ अणुव्रत समिति गंगाशहर द्वारा आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय घड़सीसर रोड गंगाशहर के प्रांगण में मनाया गया।| कार्यक्रम का शुभारम्भ अणुव्रत समिति, गंगाशहर के सह मंत्री मनोज छाजेड़ द्वारा मंगलाचरण से किया गया | इस अवसर पर अच्छी संख्या में अणुव्रत समिति गंगाशहर के कार्यकर्ता विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थीगण की उपस्थिति रही|

अणुव्रत समिति के अध्यक्ष करणी दान जी रांका ने बताया कि” मुख्य वक्ता डॉ चक्रवर्ती नारायण श्रीमाली ने अपने वक्तव्य में कहा कि”अणुव्रत मानव को अपने अनुशासन पर जोर देता है।जब व्यक्ति स्वयं अनुशासित होगा तभी समाज और राष्ट्र सदृढ़ होगा। आगे उन्होंने कहा कि जो अपने कल को बेहतर करना चाहते हैं वह अनुशासन से योजना बनाते हैं जिसे अपने जीवन में सफल होना है उसे अनुशासित होकर ही कार्य करना पड़ेगा ।अनुशासन और संस्कार को साथ लेकर चलना पड़ेगा क्योंकि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है।

अणुव्रत समिति के मनोज सेठिया ने बताया कि शाला के प्रधानाचार्य नवल किशोर जी सैनी ने अणुव्रत समिति गंगाशहर के इस प्रयास को सराहा और कहा कि ऐसे आयोजन से छात्र-छात्राओं को एक नई दिशा एक नया मोटिवेशन मिलता है शिक्षक वह है जो बच्चों में अनुशासन का दीप जलाकर अंधकार रूपी अज्ञान को नष्ट करता है प्राचार्य नवल किशोर सैनी ने मानव को मानव से जोड़ने का आह्वान किया।

अणुव्रत समिति के हेमराज गुलगुलिया ने बताया कि अणुव्रत समिति गंगाशहर द्वारा मुख्य वक्ता डॉ चक्रवर्ती नारायण श्रीमाली एवं शाला प्रधानाचार्य का पताका पहनाकर और साहित्य भेंट कर सम्मान किया गया |

अणुव्रत समिति के दिलीप सिरोहिया ने बताया कि “इस अवसर पर अणुव्रत समिति गंगाशहर के अध्यक्ष करणीदान रांका,उपाध्यक्ष मनोज सेठिया ,सहमंत्री मनोज छाजेड़, राजेन्द्र जी टॉक, हेमराज गुलगुलिया, ताराचंद जी गुलगुलिया, बछराज गुलगुलिया,दिलीप सिरोहिया, डालचंद बुच्चा, आशीष गर्ग, देवेंद्र बोथरा नवरतन रांका जैन मनोज सेठिया सहित अणुव्रत समिति गंगा शहर के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे|
कार्यक्रम का कुशल संचालन अणुव्रत समिति गंगाशहर के उपाध्यक्ष मनोज सेठिया ने किया| आभार ज्ञापन अध्यक्ष करणी दान जी रांका ने किया।

Categories:
error: Content is protected !!