दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा राष्ट्र उदय टी.टी. कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर।दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से फाउंडेशन की निदेशक निशा लिम्बा द्वारा राष्ट्र उदय टी.टी. कॉलेज में युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भावी शिक्षकों और युवाओं को लोकतंत्र में वोट की महत्ता समझाना और उन्हें शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन की निदेशक निशा लिम्बा व प्रतिनिधियों और कॉलेज प्रबंधन ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक मजबूत और सशक्त लोकतंत्र के लिए हर नागरिक का मतदान करना बेहद जरूरी है। युवा देश का भविष्य हैं और उनका एक-एक वोट देश की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम के अंतर्गत कॉलेज परिसर में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों और भावी शिक्षकों को बिना किसी भेदभाव, भय या प्रलोभन के निष्पक्ष मतदान करने की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही नए मतदाताओं (18 वर्ष पूर्ण कर चुके छात्रों) को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और आगामी चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

राष्ट्र उदय टी.टी. कॉलेज के प्राचार्य व प्रशासनिक अधिकारियों ने दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन के इस सामाजिक प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं में नागरिक कर्तव्यों के प्रति सजगता आती है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने अपने आसपास के अन्य नागरिकों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

Categories:
error: Content is protected !!