कच्ची बस्ती में वस्त्र, मिठाइयां, चॉकलेट, रंगोली व दीपक बांटकर मनाई दीपावली

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी दीपावली पर सेवा कार्य कर मनाया गया। इस बार दीपावली पर वल्लभ गार्डन, अंबेडकर कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ी 33 केंद्र पर कच्ची बस्ती के लोगों के बीच में वस्त्र, मिठाइयां, रंगोली, दीपक वितरण किए गए। जिसको पाकर महिलाओं व बच्चों के चेहरे पर खुशी की झलक थी। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र की सायर कंवर, पूजा देवी उपस्थित रहे। समिति की तरफ से अभिषेक गुप्ता, उषा गुप्ता, वैभव, हिमांशी, मयंक, बसंत किराडू, अनिल स्वामी, हिमांशु किराडू उपस्थित रहे।
श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी और कहा गया कि “दीपावली का वास्तविक अर्थ दूसरों के जीवन में खुशियों का दीपक जलाने का भी अवसर है।
जब हम किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाते हैं, तो वह रोशनी किसी भी दीये या पटाखे से कहीं अधिक चमकदार और संतोषजनक होती है।”उषा गुप्ता द्वारा बताया गया कि सेवा कार्य आगे भी इसी तरह जारी रहेंगे।

Categories:
error: Content is protected !!