बीकानेर। श्री क्षत्रिय युवक संघ के चार दिवसीय मातृ शक्ति प्राथमिक प्रशिक्षण शिविर दिनांक 18 से 21 सितम्बर 2026 गुरुकुल बी एल मोहता लर्निग इंट्युटूट सिंथल में धजारोहण के साथ शुभारंभ हुआ।
शिविर संचालिका शायर कंवर अवाय ने बालिकाओ के भाल पर तिलक लगाकर स्वागत किया स्वागत उद्बोधन में बताया की आपका जन्म क्षत्रिय कुल में अनायास ही नहीं हुआ है ईश्वर आपके माध्यम से क्षत्रिय कुल की अक्षुण परम्परा को वर्तमान की पश्चात्य की आँधी से बचाना है
जिस कुल सतिया ने अवतरो से
जन्म लिया था आज हमे भी ऐसी रत्न गर्भा मातृ शक्ति के संस्कारों का संचय करना है।
पूज्य तन सिंह जी ने गीता आधारित श्री क्षत्रिय युवक संघ की स्थापना 22 दिसम्बर 1946 को की थी तब से निरन्तर सामूहिक संस्कार मयी कर्म प्रणाली द्वारा प्रातः 4बजे जागरण से रात्रि दस बजे तक जागरण प्रार्थना खेल हवन बौद्धिक चर्चा
महापुरुषों एवम वीरांगनाओं के जीवन चरित्र पर चर्चा के माध्यम संस्कारों का बीजारोपण कर समाज में संस्कारों के पुनीत कार्य में लगा है आप भी चार दिवस प्रशिक्षण पूरे मनोयोग से भाग लेवे।
शिविर में बीकानेर संभाग के झंझेऊ,पुण्डलसर,लखासर,नोखा,मोरखाना किरतासर देवासर मक़डा सर खिदरत पोकरण फलोदी बागड़सर सोडवाली कक्कू आदि गांवो से 130 बालिकाए प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।
बीकानेर प्रांत प्रमुख रेवंत सिंह जाखासर ,बलवंत सिंह महनसर,
जुगल सिंह बेलासर, ओंकार सिंह बेलासर एवम श्रीमती सरोज कंवर लादुंडा व्यवस्था में सहयोग कर रहे है।

Categories: GENERAL NEWS






