
बीकानेर। कॉन्सेप्ट इंस्टीट्यूट में शुक्रवार को आयोजित विशेष मोटिवेशनल एवं करियर मार्गदर्शन सत्र में राजस्थान सरकार के प्रमुख शासन सचिव एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्री नवीन जैन ने विद्यार्थियों को सफलता, व्यक्तित्व विकास और जीवन प्रबंधन पर प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि सफलता केवल अंकों से नहीं, बल्कि अनुशासन, सकारात्मक सोच, निरंतर सीखने और कड़ी मेहनत से मिलती है। विद्यार्थियों को लक्ष्य तय करने, समय का सही उपयोग करने और अनुशासित जीवन अपनाने की सीख दी।
अपने संबोधन में उन्होंने सकारात्मक सोच, ज्ञान बनाम जानकारी, कृतज्ञता और युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर प्रकाश डाला। साथ ही प्रेरक कहानियों के माध्यम से समझाया कि चुनौतियाँ ही व्यक्ति को मजबूत बनाती हैं और हर परिस्थिति में सकारात्मक रहना जरूरी है।
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने जीवन की जिम्मेदारी स्वयं लें, दूसरों से तुलना न करें और अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ें। साथ ही माता-पिता और गुरुओं के प्रति कृतज्ञ रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत में संस्थापक इंजीनियर भूपेंद्र मिड्ढा ने अतिथि का स्वागत किया। संचालन डॉ. अनिल हर्ष ने किया। इस अवसर पर स्पर्श अभियान के वॉलिंटियर्स चंद्रप्रभा राजपुरोहित सोनू राजपुरोहित एवं नवाब अली भी उपस्थित रहे।
सत्र में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्री जैन के विचारों ने छात्रों में आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया।






