बीकानेर । जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव वीरेंद्र किराड़ू ने जीएसटी परिषद की सिफारिशों का स्वागत करते हुए कहा कि जीएसटी व्यवस्था को अधिक सरल, पारदर्शी एवं उद्योग अनुकूल बनाने की दिशा में प्रक्रियागत सुधार महत्त्वपूर्ण कदम है | इनसे व्यापारियों, उद्यमियों और उद्योगों को अनुपालन सम्बन्धी कठिनाइयों तथा अनावश्यक मुकदमेबाजी से राहत मिलने की उम्मीद है | कर व्यवस्था का उद्देश्य केवल राजस्व संगत नहीं, बल्कि व्यापार एवं उद्योग के लिए सरल, स्थिर और भरोसेमंद वातावरण तैयार करना भी होना चाहिए | रिफंड प्रक्रिया में सुधार, इनपुट टेक्स क्रेडिट से सम्बन्धित प्रावधानों का पुनर्गठन, पंजीकरण प्रक्रियाओं का स्वचालन तथा कर विवादों में स्पष्ट दिशा निर्देश व्यवसायों के के समय और लागत को कम करने में सहायक हो सकते हैं | विभागीय कार्यवाही में पारदर्शिता बढ़ेगी और वास्तविक कर अनुपालन करने वाले उद्यमियों को अनावश्यक परेशानियों से बचाने में मदद मिलेगी |

Categories: GENERAL NEWS






