पार्षद सेवा केंद्र की शुभारंभ -पार्षद शंकर तंवर का नवाचार

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर । नगर निगम के चुनाव समापन ओर महापौर उपमहापौर नियुक्ति के बाद वार्ड 68के नवनियुक्त पार्षद शंकर तंवर द्वारा अपने वार्ड की समस्याओं को तुरंत निदान ओर वार्ड के साफ सफाई पर मॉनिटरिंग करने के लिए पार्षद सेवा केंद्र की स्थापना की । पार्षद शंकर सुबह 7बजे से सफाई कर्मियों को नियमित सफाई पर उनके साथ कॉर्डिशन कर रहे है । वार्ड में होने वाले धार्मिक आयोजन पर विशेष सफाई करवा आयोजन स्थल पर निरीक्षण कर रहे । दीपावली के त्यौहार को देखते हुए वार्ड में सभी स्ट्रीट लाइट को चालू करवाना ओर नालियों की सफाई करवा रहे है । शंकर तंवर ने कहा पार्षद वार्ड की सेवा के लिए वार्डवासियों ने बनाया है तो वार्ड की सफाई ओर समस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकता है । वार्डवासी के लिए हमेशा तैयार हूं ।

Categories:
error: Content is protected !!