केशव दत्त आचार्य हादसा: पुलिस ने कब्जे में लिया नगर निगम का कचरा टिपर, अब चालक की गिरफ्तारी की मांग

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जनता के आक्रोश और मीडिया की आवाज के बाद मिली पहली सफलता, शेष चार मांगों पर कार्रवाई का इंतजार

बीकानेर। नगर निगम के कचरा टिपर की टक्कर से घायल होकर जान गंवाने वाले स्वर्गीय केशव दत्त आचार्य के मामले में न्याय की लड़ाई लड़ रहे परिजनों और समर्थकों को पहली सफलता मिली है। पुलिस प्रशासन ने दुर्घटना में शामिल नगर निगम के कचरा टिपर को अपने कब्जे में ले लिया है।

इस कार्रवाई को जनता के आक्रोश, जागरूकता, बीकानेर के मीडिया साथियों के सहयोग और सोशल मीडिया पर मिल रहे समर्थन का परिणाम बताया जा रहा है। मामले को लेकर लगातार उठ रही आवाज के बाद प्रशासन ने दुर्घटना में शामिल वाहन को जब्त किया है।

मामले से जुड़े लोगों ने इस कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि यह न्याय की दिशा में पहला पड़ाव है। हालांकि, अभी उनकी चार अन्य मांगों पर प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई का इंतजार है।

अब उनकी प्रमुख मांग दुर्घटना के समय टिपर चला रहे चालक की गिरफ्तारी और उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने की है। परिजनों और समर्थकों ने स्पष्ट किया है कि स्वर्गीय केशव दत्त आचार्य को न्याय मिलने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

Categories:
error: Content is protected !!