नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहन की टक्कर से घायल केशव दत्त आचार्य का निधन, परिजनों ने निष्पक्ष जांच और मुआवजे की उठाई मांग

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल केशव दत्त आचार्य का लंबी जिंदगी और मौत की जंग के बाद निधन हो गया। हादसे के बाद से ही उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उपचार के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन से परिवार में शोक की लहर है।

मामले में परिजनों ने एफआईआर संख्या 0239 की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच की मांग की है। परिजनों की ओर से डॉ. शरद दत्ता आचार्य ने कहा कि परिवार ने अपना मार्गदर्शक खो दिया है। उन्होंने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहन चालक और संबंधित लोगों की भूमिका की जांच, नगर निगम के कचरा संग्रहण ठेके एवं टेंडर प्रक्रिया की पड़ताल तथा वाहन के फिटनेस, परमिट, बीमा और जीपीएस रिकॉर्ड की जांच करवाने की मांग की है। साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों और ठेका एजेंसी की जवाबदेही तय करने तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है।

परिजनों का कहना है कि यह मामला केवल एक परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर की सड़क सुरक्षा और प्रशासनिक जवाबदेही से भी जुड़ा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वास्तविक दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होने तक लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा।

Categories:
error: Content is protected !!