बीकानेर।भैरू बाबा के कोडमदेसर धाम के लिए बीकानेर के भैरूजी म्हारो भायलो फ्रेंड्स क्लब द्वारा नौवीं विशाल ध्वज पैदल यात्रा का आयोजन रविवार शाम को रखा गया। फ्रेंड्स क्लब के घनश्याम ओझा एवं उमेश ओझा ने बताया कि रघुनाथसर कुआं से शाम 7 बजे ध्वज यात्रा रवाना हुईं, उसके बाद भैरव पार्क, मुरलीधर नगर में भैरू बाबा की आरती के बाद ध्वजा के साथ पैदल यात्रियों का जत्था रवाना हुआ, जिसमें अनेक श्रद्धालु, मातृशक्ति और युवा, बच्चे शामिल हुए। सोमवार अलसुबह गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर कोडमदेसर धाम पहुंचकर बाबा के विशाल ध्वज 71 फीट अर्पित कर, छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया।
इस पैदल विशाल ध्वज यात्रा के नौवें साल के सफल आयोजन पर शिवशंकर ओझा ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया। यात्रा में राधेश्याम ओझा, उमेश ओझा, घनश्याम ओझा, रोहित ओझा, पंडित गिरिराज ओझा, मनीष सारस्वत, मुकुंद ओझा, अभिषेक ओझा, रवि सारस्वत रतनगढ़, गिरिराज ओझा, किशन सुथार, राधेश्याम ओझा, गोविंद ओझा, गणेश ओझा, राज ओझा, राहुल ओझा आदि ने ध्वज यात्रा व्यवस्था में सेवादार बने।

Categories: GENERAL NEWS






