कोटा विवि की प्रो.अनुकृति शर्मा ने ताजिकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिया व्याख्यान, पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में करियर अवसरों की संभावनाओ को तलाशा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

कोटा विवि की प्रो.अनुकृति शर्मा ने ताजिकिस्तान के वंदत शहर में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय उच्च शिक्षा एवं पर्यटन अध्ययन के क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया

ताजिकिस्तान, कोटा विश्वविद्यालय, राजस्थान के पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) अनुकृति शर्मा ने ताजिकिस्तान में आयोजित शैक्षणिक कार्यक्रम में भाग लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय उच्च शिक्षा एवं पर्यटन अध्ययन के क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। इस अवसर पर उन्होंने ताजिकिस्तान के वंदत शहर स्थित स्टैटिस्टिकल कॉलेज ऑफ वंदत सिटी में स्नातक स्तर के सांख्यिकी विद्यार्थियों को “यात्रा एवं पर्यटन में करियर के अवसर” विषय पर अतिथि व्याख्यान दिया।प्रो. शर्मा ने विद्यार्थियों को यात्रा, पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी उद्योग में उपलब्ध रोजगार एवं करियर की संभावनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पर्यटन क्षेत्र के बदलते स्वरूप, रोजगार सृजन में इसकी भूमिका तथा आर्थिक विकास में पर्यटन उद्योग के बढ़ते महत्व पर अपने शैक्षणिक एवं व्यावसायिक अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम के पश्चात स्टैटिस्टिकल कॉलेज ऑफ वंदत सिटी की ओर से प्रो.अनुकृति शर्मा को प्रशंसा-पत्र प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई। कॉलेज प्रशासन ने उनके विशेषज्ञतापूर्ण व्याख्यान एवं मार्गदर्शन को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को करियर के नए विकल्पों को समझने तथा पर्यटन उद्योग में उपलब्ध अवसरों के प्रति जागरूक होने में सहायता मिली।इसके अतिरिक्त, इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ टूरिज्म एंड एंटरप्रेन्योरशिप ऑफ ताजिकिस्तान ने प्रो. अनुकृति शर्मा को 13 से 18 अक्टूबर 2026 तक आयोजित “सतत पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत” विषयक अंतरराष्ट्रीय फोरम में भाग लेने के लिए आधिकारिक आमंत्रण भी प्रदान किया था। इस फोरम का उद्देश्य सतत पर्यटन विकास, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन, अंतर-सांस्कृतिक संवाद और अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग को प्रोत्साहित करना है।

प्रो.अनुकृति शर्मा की यह शैक्षणिक सहभागिता अंतरराष्ट्रीय अकादमिक संवाद, पर्यटन शिक्षा तथा भारत और ताजिकिस्तान के बीच शैक्षणिक सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर के रूप में नए आयाम प्रदान करेगा। उनके व्याख्यान से विद्यार्थियों को पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में करियर की संभावनाओं को समझने और वैश्विक स्तर पर उपलब्ध अवसरों के प्रति अपनी दृष्टि व्यापक बनाने का अवसर प्राप्त हुआ है।

Categories:
error: Content is protected !!