अधिवक्ता क्रिकेट टूर्नामेंट में कुंवर इन्द्र सिंह और बार एसोसिएशन श्री दुर्गागढ़ की टीमों ने दर्ज की जीत, सेमीफाइनल में बनाई जगह

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। शार्दूल क्लब मैदान में आयोजित जिला स्तरीय अधिवक्ता क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन रविवार को खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। चार दिवसीय प्रतियोगिता में अधिवक्ताओं ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

पहला मुकाबला सुबह 9 बजे कुंवर इन्द्र सिंह और समीर इलेवन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर कुंवर इन्द्र सिंह की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 218 रन का विशाल लक्ष्य रखा। जवाब में समीर इलेवन की टीम 12 ओवर में 57 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह कुंवर इन्द्र सिंह की टीम ने एकतरफा जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैच में मैन ऑफ द मैच उमेश आचार्य रहे।

दूसरा मुकाबला दोपहर 1:30 बजे बार एसोसिएशन श्री दुर्गागढ़ और विपक्षी टीम के बीच खेला गया। बार एसोसिएशन श्री दुर्गागढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 199 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विपक्षी टीम छह विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी। इस तरह बार एसोसिएशन श्री दुर्गागढ़ की टीम ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस मैच में मैन ऑफ द मैच रोहित रहे।

आयोजन के दौरान बार अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित, सचिव हेमन्त सिंह चौहान, उपाध्यक्ष लेखराम धतरवाल, पूर्व अध्यक्ष किशोर सिंह शेखावत सहित वरिष्ठ अधिवक्ता एवं आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे। विजेता खिलाड़ियों को मोमेंटो भेंट कर उत्साहवर्धन किया गया।

आज होंगे सेमीफाइनल मुकाबले

आयोजकों के अनुसार 16 नवंबर को पहला सेमीफाइनल सुबह 9 बजे कुंवर इन्द्र सिंह और बीकानेर एडवोकेट इलेवन के बीच होगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल दोपहर 12:30 बजे एडवोकेट इन्द्रचंद ओझा और बार एसोसिएशन श्री दुर्गागढ़ की टीम के बीच खेला जाएगा।

Categories:
error: Content is protected !!