45 लाख रुपये के सोने चाँदी की लूट:बीकानेर के चौखूंटी एरिया में युवक से छीन कर ले गये, गोल्ड लोन का था सामान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

45 लाख रुपये के सोने चाँदी की लूट:बीकानेर के चौखूंटी एरिया में युवक से छीन कर ले गये, गोल्ड लोन का था सामान

बीकानेर

मौके पर पुलिस अधिकारी  विशेष दल के सदस्य पहुँच गये। - Dainik Bhaskar

मौके पर पुलिस अधिकारी विशेष दल के सदस्य पहुँच गये।

बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक युवक के साथ लूट हो गई है। क़रीब 45 लाख रुपये के सोने चाँदी इस युवक से उस समय लूट लिए गये, जब वो अपने घर की तरफ़ जा रहा था। घटना के बाद से पुलिस हरकत में है, जगह जगह नाकाबंदी की गई है।

एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि युवक इमरान ने पुलिस को बताया है कि उसके पास तीन सौ ग्राम सोना व पच्चीस किलो मिक्स चाँदी थी। जिसे लूट लिया गया। जानकारी मिलते ही स्वयं एसपी मौके पर पहुँच गई।

एडिशनल एसपी दीपक कुमार ने बताया कि चोखूंटी से बाबूलाल रेलवे फाटक के बीच एक युवक के साथ लूट हुई है। ये युवक गोल्ड लोन का काम करता है। रात क़रीब नौ बजे ये वापस लौट रहा था तो रास्ते में युवक से नब्बे लाख रूपये से भरा बेग छीन लिया गया। जिसमें नब्बे लाख रुपये थे। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शहर में सब जगह नाकेबंदी कर दी है। सभी गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है।

एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि युवक इमरान ने पुलिस को बताया है कि उसके पास तीन सौ ग्राम सोना वि पच्चीस किलो मिक्स चाँदी थी। जिसे लूट लिया गया। जानकारी मिलते ही स्वयं एसपी मौके पर पहुँच गई।

Categories:
error: Content is protected !!