बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलगुरु प्रोफेसर नरसी राम बिश्नोई ने केन्द्रीय कानून एवं न्याय मंत्री, भारत सरकार श्री अर्जुन राम मेघवाल जी से उनके निवास पर मुलाकात कर दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान विश्वविद्यालय कुलसचिव श्री यशपाल आहूजा भी साथ रहे।
मीडिया प्रभारी डॉ उमेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर विश्वविद्यालय के उन्नयन और प्रगति विषय पर चर्चा हुई और आगामी दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि को आमंत्रित करने हेतु विशेष चर्चा हुई । इस अवसर पर केन्द्रीय कानून एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल जी ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर सराहना करते हुए निरन्तर प्रगति की कामना की।

Categories: GENERAL NEWS







