8वें अंतरमहाविद्यालयी योग टूर्नामेंट में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की महिला एवं पुरुष टीमें विजेता

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।डूंगर कॉलेज में आयोजित 8वें अंतरमहाविद्यालयी योग टूर्नामेंट में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक हासिल किए। इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय एवं योग विभाग में हर्ष का माहौल है।

महिला वर्ग में जानवी स्वामी, जयश्री बिश्नोई, सिमरन शर्मा, अमिता गोदारा एवं दीपु कंवर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं पुरुष वर्ग में माधव किराडू, दीपक, रामदेव, कृष्णपाल सिंह एवं शुभम पुरोहित ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

व्यक्तिगत स्पर्धा में विजयश्री ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रिदमिक वर्ग में अदिति कल्ला ने प्रथम स्थान हासिल कर विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया।

प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ. हितेन्द्र मारू एवं खेल विशेषज्ञ पुरुषोत्तम रंगा के मार्गदर्शन एवं अथक प्रयासों से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

योग विभाग के प्रभारी डॉ. अनिल कुमार दुलार ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर स्पोर्ट्स डायरेक्टर श्री यशवंत गहलोत ने भी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की तथा भविष्य में भी मेहनत और लगन से सफलता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।

योग विभाग की संकाय सदस्य प्रियंका रघुवंशी एवं सपना कुमारी ने भी विजेता टीमों को सम्मानित कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों के माध्यम से अनुशासन, परिश्रम एवं टीम भावना को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

Categories:
error: Content is protected !!