महावीर इंटरनेशनल गंगाना वीरा केंद्र ने कन्या के विवाह में निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, सेवा पखवाड़ा के तहत भेंट किए गृहस्थी के आवश्यक सामान और स्वर्ण-रजत उपहार
बीकानेर। महावीर इंटरनेशनल गंगाना वीरा केंद्र ने अपने 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। संस्था की ओर से एक जरूरतमंद कन्या के विवाह के शुभ अवसर पर नोखा रोड स्थित जैन भवन पहुंचकर हल्दी समारोह में सहभागिता निभाई गई तथा नवविवाहित जीवन के लिए कन्या को आशीर्वाद देते हुए गृहस्थ जीवन के लिए आवश्यक सामग्री और अनेक मूल्यवान उपहार भेंट किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत केंद्र की अध्यक्ष वीरा श्रीमती चंद्रकला भूरा द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार दुल्हन का खोल भरवाकर की गई। इसके बाद उपस्थित सभी वीराओं ने मंगल गीत गाकर पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। विवाह समारोह में मौजूद महिलाओं ने कन्या के सुखद, समृद्ध और मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए उसे स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।
महावीर इंटरनेशनल गंगाना वीरा केंद्र की ओर से कन्या को गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए बड़ी संख्या में उपयोगी वस्तुएं भेंट की गईं। इनमें 21 साड़ियां, दो अटैची, स्टील का डिनर सेट, दो शॉल, दो जेंट्स सूट, दूल्हे के लिए गले का कंठा, पैंट-शर्ट, सोने की अंगूठी, डायमंड रिंग, चांदी की पायल, तीन जोड़ी बिछिया, सोने का तिनका, फूल सेट, हाफ सेट फैंसी आभूषण, चांदी का सिक्का, श्रृंगार सामग्री, चप्पल, बेडशीट एवं तकिए, गलीचे, लहंगा-चुन्नी, बैग तथा अन्य अनेक उपयोगी उपहार शामिल रहे। संस्था ने यह भी घोषणा की कि विवाह में बारात के भोजन की व्यवस्था तथा एक गोदरेज अलमारी भी कन्या को भेंट की जाएगी।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष वीरा कंचन पुगलिया, वीरा कंचन छल्लानी, सचिव सरिता नाहटा, सह सचिव सरिता आंचलिया, वीरा संगीता सुराणा, वीरा इंदिरा बुच्चा, वीरा इंदिरा बोथरा, वीरा प्रमिला बोथरा, वीरा संगीता डागा, रंजना सेठिया, रेखा पुगलिया, तारा सेठिया, शांति सेठिया, बसंती पिंचा, सिम्मी बांठिया, अंजू सिपानी, ममोल सोनावत, कुंती लुणावत, शर्मिला चोरड़िया, जयश्री भूरा, रूपश्री वेद सहित बड़ी संख्या में वीराओं ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।
सचिव सरिता नाहटा ने कहा कि महावीर इंटरनेशनल गंगाना वीरा केंद्र लगातार सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देता रहा है। उन्होंने बताया कि संस्था की सभी सदस्याएं समाज सेवा के ऐसे कार्यों में पूरे उत्साह और समर्पण के साथ भाग लेती हैं तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम जारी रहेंगे।
कार्यक्रम के अंत में कन्या के परिवारजनों ने महावीर इंटरनेशनल गंगाना वीरा केंद्र द्वारा किए गए सहयोग के लिए संस्था की सभी सदस्याओं का आभार व्यक्त किया। वहीं उपाध्यक्ष कंचन पुगलिया ने सभी वीराओं के सहयोग की सराहना करते हुए भविष्य में भी जरूरतमंद परिवारों की सहायता और सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया। यह आयोजन केवल एक विवाह में सहयोग तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय मूल्यों को सशक्त करने का प्रेरणादायी संदेश भी बन गया।
Mahavir International Gangana Veera Kendra Extends Support to Bride Under 52nd Foundation Day Service Fortnight, Donates Household Essentials, Gold, Silver and Wedding Gifts
Bikaner: Demonstrating the spirit of compassion and community service, Mahavir International Gangana Veera Kendra organized a special social welfare initiative as part of its 52nd Foundation Day Service Fortnight celebrations. The organization participated in the haldi ceremony of a bride at Jain Bhawan on Nokha Road and blessed the bride with essential household items, valuable gifts, and heartfelt wishes for a prosperous married life.
The ceremony began with the traditional ritual of Khol Bharai, performed by the Kendra’s President, Veera Chandrakala Bhura. Members of the organization then sang traditional wedding songs, creating a joyful and emotional atmosphere while showering the bride with blessings for a happy and successful married life.
As part of its service initiative, Mahavir International Gangana Veera Kendra presented an extensive collection of gifts to help the bride begin her new journey. The donation included 21 sarees, two suitcases, a stainless-steel dinner set, two shawls, two men’s suits, a ceremonial necklace for the groom, a pant-shirt set, a gold ring, a diamond ring, a pair of silver anklets, three pairs of toe rings, a gold ornament, floral jewellery set, a fancy half jewellery set, a silver coin, cosmetic and bridal accessories, slippers, bedsheets with pillows, carpets, lehenga-chunni, bags, and several other household essentials. The organization also announced that it would sponsor the wedding feast for the groom’s procession and donate a Godrej wardrobe to the newlywed couple.
The event witnessed the presence of Vice Presidents Veera Kanchan Pugalia and Veera Kanchan Challani, Secretary Sarita Nahata, Joint Secretary Sarita Anchalia, Veera Sangeeta Surana, Veera Indira Bucha, Veera Indira Bothra, Veera Pramila Bothra, Veera Sangeeta Daga, Ranjana Sethia, Rekha Pugalia, Tara Sethia, Shanti Sethia, Basanti Pincha, Simmi Banthia, Anju Sipani, Mamol Sonawat, Kunti Lunawat, Sharmila Choradia, Jayashree Bhura, Rupshree Ved and several other members who actively contributed to the successful आयोजन.
Secretary Sarita Nahata stated that Mahavir International Gangana Veera Kendra remains committed to serving society through meaningful humanitarian initiatives. She added that the enthusiastic participation of the members reflects the organization’s dedication towards uplifting underprivileged families and promoting social harmony.
The bride’s family expressed heartfelt gratitude to the organization for its generous support and appreciated the humanitarian work being carried out by Mahavir International. Vice President Kanchan Pugalia thanked all the members for their wholehearted contribution and reaffirmed the organization’s commitment to continuing such welfare initiatives in the future.
The event stood as a powerful example of collective social responsibility, highlighting how community organizations can make a meaningful difference by supporting families during one of the most important moments of their lives.













