सेठ रावत मल बोथरा कन्या महाविद्यालय की उप प्राचार्य मनीषा बोथरा ने वाणिज्य विषय में हासिल की पीएचडी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी से प्राप्त की डॉक्टरेट की उपाधि, बीकानेर के ऊनी सूत विनिर्माण क्षेत्र की चुनौतियों एवं भविष्य की संभावनाओं पर किया शोध

बीकानेर। सेठ रावत मल बोथरा कन्या महाविद्यालय की उप प्राचार्य श्रीमती मनीषा बोथरा ने वाणिज्य विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर शैक्षणिक जगत में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी से ‘बीकानेर के ऊनी सूत विनिर्माण क्षेत्र की चुनौतियां एवं भविष्य की संभावनाएं : एक बहुआयामी अध्ययन’ विषय पर शोध कार्य पूर्ण किया। उनके शोध निर्देशक डॉ. सत्यम पींचा रहे।

मनीषा बोथरा ने अपने शोध में बीकानेर के पारंपरिक ऊनी सूत विनिर्माण उद्योग की वर्तमान स्थिति, इस क्षेत्र में आने वाली विभिन्न चुनौतियों तथा भविष्य में विकास की संभावनाओं का बहुआयामी अध्ययन किया। बीकानेर की औद्योगिक एवं आर्थिक पहचान में ऊन और ऊनी उत्पादों का विशेष स्थान है। ऐसे में इस विषय पर उनका शोध स्थानीय उद्योग की चुनौतियों और संभावनाओं को अकादमिक दृष्टिकोण से समझने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

महाविद्यालय की उप प्राचार्य के रूप में शैक्षणिक दायित्वों के निर्वहन के साथ शोध कार्य को पूर्ण करना उनकी शैक्षणिक प्रतिबद्धता और निरंतर अध्ययनशीलता को दर्शाता है।

इस उपलब्धि पर शांतिलाल बोथरा, जिनेंद्र बोथरा, कमल बोथरा एवं समस्त परिवारजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही सेठ रावत मल बोथरा कन्या महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Categories:
error: Content is protected !!