बीकानेर। श्री क्षत्रिय युवक संघ की ओर से मातृशक्ति प्राथमिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 18 से 21 सितंबर 2026 तक बीकानेर में किया जाएगा। शिविर का आयोजन गुरुकुल बी.एल. मेहता लर्निंग इंस्टीट्यूट, नापासर गुसाईंसर रोड, सिंथल, बीकानेर में होगा।
शिविर का आयोजन पूज्य श्री तन सिंह जी, संस्थापक श्री क्षत्रिय युवक संघ की प्रेरणा एवं स्मृति से जुड़ा बताया गया है। शिविर में मातृशक्ति के लिए प्रशिक्षण एवं विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
आयोजकों की ओर से शिविर में शामिल होने वाली प्रतिभागियों को आवश्यक सामग्री साथ लाने के लिए कहा गया है। इसमें केसरिया सलवार सूट, नित्य काम आने वाले कपड़े, पेस्ट-ब्रश, दोनों तरह के साबुन, पेन-कॉपी, टॉर्च, चम्मच, गिलास, दरी, ओढ़ने का चादर, कपड़े के जूते, झनकार, थाली और कटोरी शामिल हैं।
शिविर से संबंधित जानकारी के लिए आयोजकों ने 8875011611, 9413013884 और 8290238411 नंबर जारी किए हैं।

Categories: GENERAL NEWS






