महापौर प्रत्याशी डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत को आठ निर्दलीय पार्षदों का समर्थन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों पर जताया विश्वास – मुकेश दाधीच

बीकानेर। नगर निगम बीकानेर महापौर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत को आठ निर्दलीय पार्षदों ने अपना समर्थन देने की घोषणा की है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं निगम चुनाव संभाग प्रभारी मुकेश दाधीच ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों तथा बीकानेर संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, विधायक सिद्धि कुमारी एवं विधायक जेठानंद व्यास के विकास कार्यों एवं जनहित के प्रयासों पर विश्वास व्यक्त करते हुए निर्दलीय पार्षदों ने भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत को समर्थन दिया है। भाजपा परिवार ने सभी समर्थक पार्षदों का आभार व्यक्त करते हुए उनके विश्वास का स्वागत किया है।

दाधीच ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेशभर में विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रही है। सड़क, पेयजल, विद्युत, आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार की जनहितकारी नीतियों और विकास कार्यों का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 21 सितम्बर को होने वाले महापौर चुनाव में डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत के पक्ष में मतदान होगा और भाजपा लगातार तीसरी बार नगर निगम बीकानेर में अपना महापौर बनाने में सफल होगी। भाजपा नगर निगम में पारदर्शी, जवाबदेह और विकासोन्मुखी प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है। शहर में बेहतर सफाई व्यवस्था, आधुनिक सुविधाओं का विस्तार, आधारभूत ढांचे का सुदृढ़ीकरण तथा प्रत्येक वार्ड के संतुलित विकास के लिए भाजपा का संकल्प निरंतर जारी रहेगा।

Categories:
error: Content is protected !!