बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (MGSU), बीकानेर ने B.A. और B.Sc. छठे सेमेस्टर (जून 2026) की प्रायोगिक परीक्षा (Practical Exam) में अनुपस्थित रहे विद्यार्थियों को एक अंतिम अवसर प्रदान करते हुए विशेष प्रायोगिक परीक्षा का टाइम-टेबल और परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजाराम चोयल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बीएस सी की परीक्षाएं 7 और बी ए की परीक्षाएं 8 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएंगी।
परीक्षा का कार्यक्रम:
- B.Sc. छठा सेमेस्टर: 07 अक्टूबर 2026
- B.A. छठा सेमेस्टर: 08 अक्टूबर 2026
जिलेवार निर्धारित परीक्षा केंद्र: जिला परीक्षा केंद्र का नाम बीकानेर राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर (1008) चूरू राजकीय लोहिया महाविद्यालय, चूरू (2005) हनुमानगढ़ राजकीय एन. एम. पी.जी. महाविद्यालय, हनुमानगढ़ (3010) श्रीगंगानगर डॉ. बी.आर.ए. (बॉयज) राजकीय पी. जी. महाविद्यालय, श्रीगंगानगर (4032) परीक्षार्थियों को अपना नवीनतम एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा ।






