माय भारत बीकानेर द्वारा आकाशदीप स्कूल में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। MY भारत, बीकानेर के तत्वावधान में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन आकाशदीप स्कूल, बीकानेर में किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती अपराजिता चौधरी रहीं। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष एवं राष्ट्र के प्रति उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने जनजातीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं एवं स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, उनके सामाजिक सुधारों तथा देश की स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही जनजातीय समुदाय के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन सुश्री विजेता मजूमदार, जिला युवा अधिकारी, MY भारत बीकानेर के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान के प्रति सम्मान, सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करना रहा।

Categories:
error: Content is protected !!