बीकानेर। पवनपुरी मेन रोड स्थित करणी कॉम्प्लेक्स में सिद्धू’स रेस्टोरेंट का शुभारंभ रविवार को हुआ। समारोह में दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की निदेशक एवं जिला नेटबॉल एसोसिएशन, बीकानेर की सचिव निशा लिम्बा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं तथा उनके साथ कमलेश जी , मोनिका जी भी उपस्थित रहे ।
निशा लिम्बा ने रेस्टोरेंट का शुभारंभ करते हुए संचालक हरप्रीत सिंह सिद्धू एवं परिवार को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शहर में नए व्यवसायों की शुरुआत रोजगार और बेहतर सेवाओं के अवसर बढ़ाती है। उन्होंने रेस्टोरेंट की सफलता की कामना की।
सिद्धू’स रेस्टोरेंट में वेज एवं नॉन-वेज व्यंजनों के साथ पारिवारिक माहौल उपलब्ध करवाया गया है। शुभारंभ अवसर पर अतिथियों ने रेस्टोरेंट का अवलोकन किया और व्यंजनों का स्वाद लिया। संचालक परिवार ने सभी अतिथियों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।






