बीकानेर। दीपावली के पावन अवसर पर संगीत और पुरानी यादों को संजोने के लिए अमन कला केंद्र, बीकानेर द्वारा एक भव्य और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम “तुमसे अच्छा कौन है” दीपावली मिलन का आयोजन किया जा रहा है। यह संगीतमय कार्यक्रम आगामी 12 नवंबर को शाम 6:00 बजे से महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में आयोजित होगा।
संस्था के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के संचालक एम. रफीक कादरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एन डी रंगा अध्यक्ष सखा संगम होंगे अध्यक्षता संयुक्त रूप से डॉ हरमीत सिंह डायरेक्टर नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र ड्रग्स नशामुक्ति पुनर्वास अस्पताल व संजय सांखला संस्कृति कर्मी करेंगे विशिष्ट अतिथि डॉ हिमांशु दाधीच डॉ राकेश रावत डॉ दिनेश शर्मा एम आर मुगल मो सदीक चौहान अहमद हारून कादरी डॉ भूपेन्द्र तिवाड़ी डॉ जैनुल आबेदीन महबूब रंगरेज अध्यक्ष कांग्रेस खेलकूद विभाग मास्टर अमीर चेतन प्रकाश सोनी लिम्का अवार्ड विजेता यश बंशी माथुर होंगे संस्था के अनवर अजमेरी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विक्रम सिंह राजपुरोहित पार्षद वार्ड नं 70 का सम्मान किया जाएगा इस विशेष शाम को हिंदी सिनेमा जगत के अमर और सदाबहार पार्श्वगायकों—मोहम्मद रफी, किशोर कुमार और मुकेश—की याद में समर्पित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान अमन कला केंद्र के चुनिंदा और प्रतिभाशाली गायक कलाकार मंच से इन महान गायकों के गाए हुए लोकप्रिय और कर्णप्रिय फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियां देंगे।
दीपावली मिलन के इस मंच पर शहर के संगीत प्रेमियों को एक बार फिर से सुनहरे दौर के पुराने गीतों का लाइव आनंद लेने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

Categories: GENERAL NEWS







