
बीकानेर। शिक्षक दिवस के अवसर पर आइकॉनिक एजुकेशन द्वारा ‘टीचर द फेस्ट 2026’ का आयोजन किया गया। आइकॉनिक के डायरेक्टर रोहित खत्री व किटी अरोड़ा ने बताया कि आइकॉनिक लगातार 10 वर्षों से आर्ट्स, कॉमर्स, सी.ए., डिग्री कोर्स व प्रतियोगी परीक्षाओं का संचालन कर रहा है।
कार्यक्रम के बारे में आयुष खत्री व पूर्विका पोपली खत्री ने बताया कि आइकॉनिक द्वारा प्रत्येक वर्ष शिक्षक दिवस फेस्ट का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष के फेस्ट 2026 में छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. शंकरलाल गोदारा, वाइस चांसलर निर्वाण यूनिवर्सिटी व डॉ. नरेश पोपली ने शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रों में अपने अध्ययन के साथ-साथ मूल्यपरक शिक्षा, व्यवहारिक शिक्षा और कौशल विकास पर भी ध्यान देना चाहिए।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाशाली व उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को आइकॉनिक के स्टाफ तेजन सुखीजा,प्रवीण त्रिपाठी, चिन्मय खत्री,संजय, नेहा, अंजलि, भानु व पुखराज द्वारा सम्मानित किया गया।
इस समारोह में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों के साथ-साथ श्रीमती सानू खत्री, सुभाषिनी माकड़, सीमा पोपली, मीनू, पूरणा आहूजा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।







