प्रो.निष्ठा जसवाल नें पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावटी विश्वविद्यालय के कुलगुरू का कार्यभार किया ग्रहण

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

विद्यार्थी हित हो सर्वोच्च प्राथमिकता,नवाचार को किया जाए प्रोत्साहित : प्रो.निष्ठा जसवाल, कुलगुरु

सीकर/जयपुर, 26 अगस्त, डॉ.भीमराव अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय, जयपुर की कुलगुरु प्रो.निष्ठा जसवाल को माननीय राज्यपाल श्री हरिभाउ किशन राव बागडे ने दीनदयाल उपाध्याय शेखावटी विश्वविद्यालय, सीकर के नियमित कुलगुरू नियुक्त होने तक विवि के कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार दिया है। विवि के सलाहकार (जनसंपर्क) विक्रम राठौड़ ने बताया कि इस आशय के राज्यपाल के सचिव डॉ पृथ्वीराज (आईएएस) नें आदेश जारी किए है। गौरतलब है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावटी विश्वविद्यालय, सीकर के कुलगुरु प्रो.अनिल कुमार राय के ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली उत्तर प्रदेश में कुलपति के पद पर चयन होने के कारण पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावटी विश्वविद्यालय, सीकर का कुलगुरू पद रिक्त हो गया था।

आगामी नियमित कुलगुरू की नियुक्ति हेतु लोकभवन द्वारा खोजबीन समिति का गठन किया जा चुका है एवं नियमित कुलगुरू की नियुक्ति में समय लगने एवं राज्य सरकार की सलाह प्राप्त होने में भी समय लगने की संभावना के फलस्वरूप राज्यपाल द्वारा प्रो.निष्ठा जसवाल को नवीन कुलगुरु नियुक्त होने तक अतिरिक्त प्रभार प्रदान किया गया है। माननीय राज्यपाल के निर्देशानुसार प्रो.निष्ठा जसवाल ने विश्वविद्यालय प्रशासन एवं अधिकारियों की उपस्थिति में निवर्तमान कुलगुरु प्रो.अनिल कुमार राय से पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर के कुलगुरू का विधिवत रूप से प्रभार का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कुलसचिव वीरेन्द्र कुमार वर्मा (आरएएस), बीएल मेहरड़ा, सलाहकार प्रशासनिक और कोमल औदिच्य उपस्थित रही ।

Categories:
error: Content is protected !!