RAJMAKES – ‘ग्रीन लेगेसी ड्राइव’
जयपुर। राजस्थान महिला अधिकारी एवं कर्मचारी (एकीकृत) महासंघ (RAJMAKES) द्वारा ‘ग्रीन लेगेसी ड्राइव’ आयोजित किया गया। इस अवसर पर महासंघ की सदस्यों ने अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं प्रियजनों के सम्मान में अशोक के पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने नागरिकों को रामनिवास बाग की ऐतिहासिक विरासत एवं स्वच्छता के संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि पार्कों में फुटपाथों, ट्रैक एवं दीवारों के आसपास खाद्य सामग्री बिखेरने से चूहों के बिल बढ़ रहे हैं, जिससे ऐतिहासिक संरचनाओं, दिवारों और पथों को नुकसान पहुंच रहा है तथा इन खाद्य सामग्री के साथ में लाये गये प्लास्टिक कचरे को वहीं छोड़ देने से स्वच्छता भी प्रभावित हो रही है। सदस्यों ने नागरिकों से दान-पुण्य के लिए पर्यावरण एवं सार्वजनिक संपत्ति के अनुकूल तरीके अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम में महिलाओं के स्वास्थ्य, महिला संपत्ति अधिकार एवं प्रभावी वित्तीय प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ज्ञान-विनिमय सत्र भी आयोजित किया गया। वरिष्ठ सत्र न्यायाधीश श्रीमती रेखा राठौड़ ने महिला संपत्ति अधिकारों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
महासंघ की अध्यक्ष विजेता चारण ने पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता की दिशा में RAJMAKES के प्रयास निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
इस ग्रीन लेगेसी ड्राइव में RAJMAKES सदस्य –
अंजू गोयल जी (वित्तीय सलाहकार, पंचायती राज), अर्चना जी (मेट्रो)
रेखा राठौड़ जी (RJS)
डॉ. रेणु मीणा जी (एसोसिएट प्रोफेसर, SMS मेडिकल कॉलेज)
डॉ. दिवा मेहता जी (RTS, ACTO)
सुमित्रा जी (AAO, हमारी वूमेन ऑफ द मैच – बॉक्स क्रिकेट)
सुरेखा जी (लोको-पायलट)
कविता चावला जी (उप निदेशक, कृषि विभाग)
डॉ. रेखा हर्षवर्धन जी (HOD, ENT विभाग, SMS)
प्रियंका जी (अधिशाषी अभियंता, PWD)
मधुलता जी (संयुक्त निदेशक, कृषि विभाग)
कल्पना जी (सहकारिता विभाग)
कृष्णा जी (कृषि विभाग)
मीना पुरी जी (न्यायिक सेवा)
अल्पना जी (अधिशाषी अभियंता, PHED)
सोनिया जी (न्यायिक सेवा)
पिंकी जी (JEn, मेट्रो)
कविता जी (AAO, JVVNL)
प्रमिति जी (अधिशाषी अभियंता, PHED)
किरण जगरवाल जी(फार्मासिस्ट), और विजेता
ने बहुत उत्साह के साथ भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।







