बीकानेर। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का दो दिवसीय शिक्षक सम्मेलन गंगाराम उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीकानेर में प्रदेश के प्रवक्ता यतीश वर्मा की अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश वरिष्ठ मंत्री मंत्री गुलाब नाथ योगी एवं अतिरिक्त महामंत्री भंगा सिंह यादव के सानिध्य में संपन्न हुआ ।
संगठन के जिलाध्यक्ष आनंद पारीक ने बताया कि शिक्षक सम्मेलन के माध्यम शिक्षा में नवाचार तकनीकी पहलुओं पर विचार समापन समारोह में हुआ। संगठन के सुंदर कुमार बारूपाल में विचार रखते हुए कहा कि शिक्षा में तब सुधार हो सकता है जब शिक्षक को अपना कर्तव्य पालना के लिए ही कहा जाए यानि सिर्फ पढ़ाई के लिए ही काम में लिया जाए अन्य कार्य के लिए नहीं। जिलामंत्री असलम मोहम्मद ने अपने उद्बोधन ने कहा कि
शिक्षकों पर शिक्षा के अपवा अन्य जिम्मेदारी जैसे BLO कार्य दे रखे है जिससे वे अपना मूल काम छोड़कर गैर शैक्षिक काम में लगे हुए है।
गुलाब नाथ योगी ने कहां की सरकार को शिक्षकों की समस्याओं का निदान करना चाहिए जिससे कि वह अपने कार्य में मन लगाकर कर्तव्य पूर्ण कर सके । प्रदेश प्रवक्ता यतीश वर्मा ने अपने उद्बोधन ने कहा कि प्राथमिक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय का एकीकरण एवं समग्र शिक्षा अभियान के कार्यालय को भी बीकानेर में स्थानांतरित करना चाहिए क्योंकि शिक्षा के तीन-तीन निदेशक बनाकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिया जाना संभव नहीं है, शिक्षक के सामने यह समस्या खड़ी हो जाती है कि वो समग्र शिक्षा अभियान के आदेश माने या निदेशक प्राथमिक माध्यमिक शिक्षा के ऐसी स्थिति में निदेशालय का एकीकरण करते हुए माध्यमिक शिक्षा और प्रारंभिक शिक्षा का कार्यालय एक किया जावे और समग्र शिक्षा अभियान का कार्यालय बीकानेर में स्थापित किया जाए।
जिलाध्यक्ष आनंद पारीक अपने संबोधन में कहा कि सरकार को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए स्टाफिंग पैटर्न लागू करते हुए विभाग में समस्त संवर्गों के पदों को शीघ्र भरना चाहिए, ऑनलाइन कार्य के दबाव में शिक्षक अपना मूल कर्तव्य भूलकर सिर्फ ऑनलाइन कार्य करता रहता है ऐसी स्थिति में वह अपने दायित्वों का निर्माण सही तरीके से नहीं कर सकता ।
समापन समारोह में संगठन की प्रदेश महिला उपाध्यक्ष अंजुमन आरा , श्रीराम मूर्ति, ओम प्रकाश शर्मा ,गणपत राम ,,अजय भाटी,माया पारीक,विद्या पारीक,सुबोध हर्ष,शिव शंकर,राम चंद्र,चेनाराम,विनोद डूडी,श्रीराम लेघा,अनिल थानवी,अशोक बारूपाल आदि ने भी अपने वक्तव्य में प्रस्ताव रखे।
कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष आनंद पारीक ने किया।

Categories: GENERAL NEWS






