कच्ची बस्ती में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राखी निर्माण प्रशिक्षण का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

धागों से बुनें स्वावलंबन का सपना- डॉ. गुप्ता |

बीकानेर| आरएलजी बालिका सशक्तीकरण संस्थान द्वारा जयपुर रोड कच्ची बस्ती क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राखी निर्माण प्रशिक्षण एवं सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के भीतर स्वरोजगार की भावना विकसित करना, उनके हस्तकला कौशल को निखारना तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित करना था।

इस अवसर पर संस्थान की अध्यक्ष डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा कि हर महिला के भीतर कोई न कोई प्रतिभा अवश्य होती है। आवश्यकता केवल उसे पहचानने, निखारने और सही दिशा देने की है।कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न प्रकार की आकर्षक एवं कलात्मक राखियाँ बनाना सिखाया गया। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें यह भी बताया गया कि हस्तनिर्मित राखियों के माध्यम से वे अपनी रचनात्मकता को पहचान दिलाते हुए स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ा सकती हैं।
हस्तकला जैसे कौशल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें आत्मविश्वास और सम्मान भी प्रदान करते हैं।

संस्थान की सचिव नीति शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं का आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना अत्यंत आवश्यक है। पदाधिकारी ज्योति खत्री, नेहा कपूर, आँचल राजपूत ने महिलाओं और बालिकाओं से आह्वान किया कि वे अपने कौशल का निरंतर विकास करें और छोटे-छोटे स्वरोजगार के माध्यम से अपने परिवार तथा समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ।

कार्यक्रम के अंत में महिलाओं एवं बच्चों को राखी निर्माण की सामग्री व हस्त निर्मित राखियां टिफिन, पानी की बोतल तथा स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं ने संस्थान के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए इसे महिला सशक्तीकरण एवं आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सार्थक पहल बताया।

Categories:
error: Content is protected !!