बीकानेर। शिक्षक दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब आध्या की ओर से शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 12 शिक्षकों एवं मार्गदर्शकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने कहा कि शिक्षण केवल एक पेशा नहीं, बल्कि ऐसा पुनीत दायित्व है, जो विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का निर्माण करने के साथ समाज और देश के भविष्य को दिशा देता है।
क्लब की ओर से इशा गुप्ता, डॉ. अर्पिता गुप्ता, भावना गहलोत, अभिशिता गहलोत, बी.एल. चूक, हिमांशु, सुमित्रा शर्मा, मृदुला सिंह, उज्ज्वला, महेंद्र, कपिला सारस्वत और रेणु भार्गव को उत्कृष्ट शिक्षण एवं समाजसेवा के लिए सम्मानित किया गया।
क्लब सदस्यों ने सम्मानित शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके समर्पण, धैर्य, संवेदनशीलता और शिक्षा के प्रति जुनून से अनेक विद्यार्थियों का जीवन बेहतर दिशा में आगे बढ़ रहा है। शिक्षकों का ज्ञान और संस्कार आने वाली पीढ़ियों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
रोटरी क्लब आध्या की अध्यक्ष शीला सांखला और सचिव शालिनी भंडारी के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मान कार्यक्रम में संगीता डागा, निशिता सुराणा, प्रेमलता सिंघोदिया, रजनी कोठारी, शालिनी भंडारी, शीला सांखला, हीरामणी नौलखा, इशा गुप्ता और सुनीता अग्रवाल सहित क्लब के सदस्य मौजूद रहे।








