RPSC ने सैकड़ों पदों पर निकाली बंपर भर्ती:संस्कृत शिक्षा और सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग में 268 पद; 31 जनवरी से शुरू होंगे आवेदन

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने गुरुवार को संस्कृत शिक्षा विभाग और सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग में कुल 268 पदों पर भर्ती निकाली है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in और https://sso.rajasthan.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आयोग सचिव ने बताया कि संस्कृत शिक्षा विभाग में प्राध्यापक-विद्यालय के 8 विषयों के लिए 52 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए 31 जनवरी से 29 फरवरी 2024 की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग में प्रोग्रामर के 216 पद पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए 1 फरवरी से 1 मार्च 2024 की रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। दोनों ही भर्ती के आवेदन ऑफलाइन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
ऐसे करें अप्लाई
- आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
- सिटीजन ऐप (G2C) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा।
- OTR करने के लिए अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, जेंडर, सेकेंडरी/समकक्ष परीक्षा और आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक आईडी प्रूफ का डिटेल और डॉक्युमेंट अपलोड करना अनिवार्य है।
- लॉगिन कर सिटीजन ऐप (G2C) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट का चयन कर अपने OTR नंबर के आधार पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
- एक बार OTR रजिस्ट्रेशन करने के बाद प्रोफाइल में किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकेगा।
यहां करें कॉन्टेक्ट
परीक्षा के संबंध में जानकारी के लिए वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in देखी जा सकती है। इसके अलावा राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर के परिसर में स्थित स्वागत कक्ष पर व्यक्तिगत रूप से या फोन नंबर 0145-2635212 और 2835200 पर संपर्क किया जा सकता है।
इनको लेकर आवेदन की प्रोसेस जारी…
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राजस्थान राज्य अभिलेखागार, बीकानेर में पुरालेखपाल के 3, शोध अधिकारी के 1, सहायक पुरालेखपाल के 2, शोध अध्येता के 1 और रसायनज्ञ के 1 पद पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रोसेस जारी है। इसकी लास्ट डेट 17 फरवरी है। अधिक जानकारी के लिए करें क्लिक
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से संस्कृत शिक्षा विभाग में 15 विभिन्न विषयों के लिए सहायक आचार्य (असिस्टेंट प्रोफेसर) के कुल 200 पदों पर भर्ती के लिए प्रोसेस जारी है। आवेदन 21 फरवरी 2024 की रात 12 बजे तक किए जा सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए करें क्लिक







Leave a Reply