Sanjay Kumar Tetarwal Seeks Support for Sarpanch Post in Kolasar (Lalpura), Unveils Vision for an Ideal Gram Panchayat

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

कोलासर (लालपुरा) में सरपंच पद के लिए संजय कुमार तेतरवाल ने मांगा ग्रामीणों का समर्थन, आदर्श ग्राम पंचायत बनाने का रखा विजन

जयपुर। ग्राम पंचायत कोलासर (लालपुरा) में सरपंच पद को लेकर संजय कुमार तेतरवाल ने ग्रामीणों के समक्ष अपना विकास विजन प्रस्तुत करते हुए गांव के सर्वांगीण विकास के लिए आशीर्वाद और समर्थन मांगा है। श्री रामनिवास जी तेतरवाल के सुपुत्र संजय कुमार तेतरवाल ने पिछले तीन वर्षों से गांव में सक्रिय रहकर किए गए सामाजिक एवं विकास कार्यों को अपनी प्राथमिकताओं का आधार बताया है।

संजय कुमार तेतरवाल के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में ग्रामीणों के सहयोग से श्याम तलाई में ‘बचपन प्ले ग्राउंड’ का निर्माण, पौधारोपण, स्वच्छता व्यवस्था के लिए कचरा पात्र एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली की व्यवस्था जैसे कार्य किए गए हैं। इसके अलावा युवाओं के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन और खेल सामग्री का वितरण किया गया। बुजुर्गों, विधवा महिलाओं एवं दिव्यांगजनों को पेंशन, राशन कार्ड और दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनवाने में सहयोग कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के प्रयास भी किए गए।

उन्होंने बताया कि उनके पिता श्री रामनिवास जी तेतरवाल के समाजसेवा एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया है। इसी प्रेरणा से उनका लक्ष्य कोलासर ग्राम पंचायत को राजस्थान की आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करना है।

अपने विकास विजन में उन्होंने पंचायत के बजट का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने, विकास कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने और सरकारी धन का गांव के हित में प्रभावी इस्तेमाल करने को प्राथमिकता दी है। पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रत्येक ढाणी और मोहल्ले में नियमित जलापूर्ति, वर्षा जल संग्रहण कुंड तथा प्रधानमंत्री आवास योजना का पारदर्शी क्रियान्वयन प्रस्तावित किया गया है।

शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी, सेना में भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं तथा पुलिस, शिक्षक और पटवारी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का संकल्प व्यक्त किया गया है। इसके साथ ही ओपन जिम और आधुनिक खेल मैदान विकसित करने की योजना भी उनके विजन में शामिल है।

बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर आबादी क्षेत्र से खतरनाक 33 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन हटवाने, मुख्य मार्गों एवं गलियों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने, सीसी सड़कों के निर्माण और जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने की बात कही गई है।

स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए गांव के उप-स्वास्थ्य केंद्र में नियमित एएनएम एवं चिकित्सक की उपस्थिति, 24 घंटे आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा और नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कराने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं किसानों के लिए समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने, कृषि योजनाओं की जानकारी देने तथा पशु चिकित्सालय में सुविधाओं का विस्तार करने पर भी जोर दिया गया है।

महिला एवं सामाजिक कल्याण के तहत कन्या विवाह सहायता राशि का समय पर भुगतान, महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन और मनरेगा के तहत पात्र ग्रामीणों को 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास करने का वादा किया गया है। इसके अलावा जाति, आय और मूल निवास प्रमाण-पत्र सहित आवश्यक दस्तावेजों के लिए गांव में ही ई-मित्र सुविधा और पंचायत स्तर पर समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराने की योजना भी प्रस्तुत की गई है।

संजय कुमार तेतरवाल ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि चुनाव आते-जाते रहेंगे और सरपंच भी बनते रहेंगे, लेकिन गांव का 650 वर्षों पुराना आपसी भाईचारा, मान-सम्मान और सामाजिक सौहार्द हमेशा सर्वोपरि रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि ग्रामीणों के सहयोग से कोलासर (लालपुरा) को विकास, पारदर्शिता, शिक्षा और बेहतर बुनियादी सुविधाओं के मामले में एक आदर्श ग्राम पंचायत बनाना है। इसके लिए उन्होंने गांव के सभी वर्गों के लोगों से आशीर्वाद और समर्थन की अपील की है।

निवेदक: संजय कुमार तेतरवाल, सरपंच प्रत्याशी, ग्राम पंचायत कोलासर (लालपुरा)।

Sanjay Kumar Tetarwal Seeks Support for Sarpanch Post in Kolasar (Lalpura), Unveils Vision for an Ideal Gram Panchayat

Jaipur Rajasthan: Sanjay Kumar Tetarwal, son of Shri Ramniwas Ji Tetarwal, has appealed to the residents of Gram Panchayat Kolasar (Lalpura) for their blessings and support as a candidate for the post of Sarpanch. Presenting his development vision, Tetarwal has outlined a series of priorities aimed at transforming the village into an ideal Gram Panchayat in Rajasthan.

Highlighting his work over the past three years, Tetarwal stated that several community-oriented initiatives have been undertaken with the cooperation of villagers. These include the construction of a ‘Bachpan Playground’ at Shyam Talai, plantation drives, and improvements in sanitation through the provision of garbage bins and a tractor-trolley arrangement.

He also highlighted initiatives for youth development, including sports competitions and the distribution of sports equipment. Assistance has also been provided to elderly residents, widows and persons with disabilities in obtaining pensions, ration cards and disability certificates to access government welfare schemes.

Tetarwal said that his father, Shri Ramniwas Ji Tetarwal, was honoured by the Chief Minister for his contributions to social service and nation-building. Inspired by his father’s work, he aims to take Kolasar Gram Panchayat towards becoming a model village.

A major component of his proposed development agenda is the complete and transparent utilisation of the Gram Panchayat’s development budget. He has pledged that available development funds will be utilised effectively for village infrastructure and public welfare, with accountability in expenditure.

Under his proposed water and housing initiatives, Tetarwal has emphasised regular drinking water supply to every hamlet and locality, rainwater harvesting structures, and transparent implementation of the Pradhan Mantri Awas Yojana.

For education and youth empowerment, his vision includes establishing a modern digital library and providing free coaching and guidance for young aspirants preparing for defence recruitment and competitive examinations, including police, teaching and Patwari recruitment. Expansion of sports infrastructure, including an open gym and modern playground, is also among his priorities.

On infrastructure and public safety, Tetarwal has proposed the removal of a hazardous 33,000-volt electricity line from the populated area, installation of solar-powered streetlights along main roads and internal streets, construction of cement-concrete roads, and improvement of the village drainage system.

Healthcare is another key priority in his development agenda. He has proposed ensuring regular availability of ANMs and doctors at the village sub-health centre, establishing round-the-clock emergency ambulance services and organising regular health check-up camps.

For farmers and livestock owners, his agenda includes facilitating timely access to fertilisers and seeds, providing information about agricultural welfare schemes and improving facilities at the local veterinary hospital.

His social welfare priorities also include timely disbursement of financial assistance for girls’ marriages, promotion of women’s self-help groups and efforts to ensure 100 days of employment under MGNREGA for eligible rural workers.

Tetarwal has also proposed strengthening digital and administrative services at the Panchayat level. The objective is to facilitate caste, income and domicile certificates through an e-Mitra centre within the village, reducing the need for residents to make repeated visits to government offices.

Appealing for unity among villagers, Tetarwal emphasised that electoral contests should never come at the cost of longstanding social relationships.

” Elections will come and go, and Sarpanches will continue to be elected, but the 650-year-old tradition of brotherhood, mutual respect and harmony in our village must always remain above everything else,” he said in his appeal.

Tetarwal has sought the blessings and support of residents across all sections of society, stating that his larger objective is to build a developed, transparent and progressive Gram Panchayat through collective participation.

Sanjay Kumar Tetarwal | Sarpanch Candidate | Gram Panchayat Kolasar (Lalpura), Rajasthan.

Categories:
error: Content is protected !!