संत सांईनाथ पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव ‘कसूमल-2026’ सम्पन्न

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। बीकानेर के श्रीरामसर रोड़ स्थित संत सांईनाथ पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव ‘कसूमल-2026’ बुधवार को विद्यालय प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हें-मुन्हें बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जन समूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यालय द्वारा मेघावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र जोशी ने कहा कि एक विद्यालय आदर्श समाज के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाता है। संत सांईनाथ पब्लिक स्कूल इस कसौटी पर पूरी तरह खरी उतरती है। उन्होंने कहा कि ये नन्हें-मुन्हें विद्यार्थी कल के भारत का भविष्य हैँ । मुख्य अतिथि महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मेघना शर्मा ने कहा कि संत सांईनाथ पब्लिक स्कूल में पाठ्यक्रम के साथ ही शैक्षणेत्तर गतिविधियों पर विशेष बल दिया जाता है। यह विद्यालय विद्यार्थी के सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास के प्रयास करती है। उन्होंने नन्हें बालक-बालिकाओं की प्रस्तुतियों को मुक्तकंठ से सराहा। विशिष्ट अतिथि भगवताचार्य पं. भाईश्री ने कहा कि शिक्षा के साथ ही उत्तम सस्कार भी आज के समय की महत्ती आवश्यकता है। हमारी सनातन संस्कृति में गुरु-शिष्य की गौरवशाली परंपरा रही है। संत सांईनाथ पब्लिक स्कूल में आधुनिक शिक्षा के साथ इस परंपरा का भी निर्वहन किया जाता है। शाला के प्रधानाध्यापक श्री भवानीशंकर आचार्य ने कहा कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से लगते क्षेत्र में विद्यालय का संचालन चुनौतीपूर्ण होता है, परन्तु श्रीरामसर क्षेत्र के आत्मिक सहयोग से यह विद्यालय निरंतर उन्नति के पथ पर गतिमान है। इस अवसर पर संस्था ने करणी सेवा समिति के कार्यकर्ताओं श्री हरिकिशन पंवार, धर्मेन्द्र सुथार और ओमप्रकाश पंवार का सम्मान किया।
समारोह का आरम्भ राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ से किया गया। इस अवसर पर ‘मधु स्मृति फांउडेशन’ की छात्रवृति योजना के बैनर का विमोचन डॉ. योगेष हर्ष , श्रीलाल पुरोहित, डॉ. नमामीशंकर आचार्य ने किया। समारोह के अंत में दही-हांडी के कार्यक्रम के साथ भगवान श्रीबालकृष्ण की आरती की गई। समारोह में श्रीमती नाथी देवी आचार्य, श्री संजय आचार्य ‘वरुण’, पवन व्यास, नंदन जोषी, मूलचंद सोनी, सुनीता आचार्य, प्रहलाद पुरोहित, अंजु सुथार, नितेश स्वामी, अजय स्वामी, ममता सुथार, गुंजन गिरी, शीतल सोलंकी, अंशु शर्मा, रमेश मोदी, और सौरभ बजाज उपस्थित रहे। कार्यक्रम प्रभारी सुश्री भावना आचार्य और भास्कर आचार्य ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्री राजा सांकी ने किया।
******

Categories:
error: Content is protected !!