बीकानेर। भारतीय स्टेट बैंक के प्रशासनिक कार्यालय, बीकानेर द्वारा एसबीआईएलडी में पेंशनर्स मीट का आयोजन किया गया । बैंक के उपमहाप्रबन्धक सौम्य रंजन साहू ने अपने संबोधन में 75 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पेंशनर्स को स्वस्थ व दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दी तथा अपील की कि वर्तमान में साइबर क्राइम से स्वयं को बचावें तथा अन्यों को भी इससे बचने के उपाय बताएं । इस अवसर पर साइबर क्राइम पर वीडियो के माध्यम से साइबर क्राइम के तरीकों के बारे में भी बताया । सहायक महाप्रबन्धक सुजीत कुमार सुमन, अभिषेम माथुर व निदेशक विभास झा ने 75 वर्ष के अधिक आयु वाले एसबीआई के पेंशनर्स को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया । इस अवसर पर वाई के शर्मा योगी, आर के श्रीमाली, आनंद शुक्ला, सैयद मुश्ताक अली व आर के शर्मा ने पेंशनर्स की समस्याओं के बारे में ध्यान आकर्षित किया व मेडिकल पॉलिसी, केशलेस सुविधा, डिस्पेंसरी सुविधा बढाने की मांग की । ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्पलाईज एसोसियेशन के प्रांतीय महासचिव आर के शर्मा ने बैंक प्रबन्धन द्वारा पेंशनर्स के सम्मान के लिये आभार प्रकट किया । कार्यक्रम संचालन बैंक के मुख्य प्रबन्धक प्रदीप वर्मा ने किया व सुनील गुप्ता ने सहयोग किया ।
Latest Posts
- नवरात्र के पावन अवसर पर टीम आवर फॉर नेशन का स्वच्छता अभियान, एक घंटे में संवारा पूरा पार्क

- कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती
- जीएसटी में प्रस्तावित सुधारों के क्रियान्वयन से ही बनेगा व्यापार आसान

- पंचायत राज चुनाव को लेकर पाली में सक्रिय हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सुरेंद्र सिंह

- बीकाणा वीरा ने फिर सजाया “खुशियों का बाजार 4.0 ” — जरूरतमंदों के चेहरों पर बिखरी मुस्कान

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS



