वरिष्ठ व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा को श्रीचुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार 2026 प्रदान किया जाएगा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


श्रीडूंगरगढ। श्री चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार 2026 इस बार राजस्थानी भाषा के वरिष्ठ कथाकार- व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा को उनके व्यंग्य संग्रह “तैरूंडै में किताब” पर प्रदान किया जाएगा। इस आशय की घोषणा शुक्रवार को पर्यावरणविद एवं सामाजिक कार्यकर्ता ताराचंद इन्दौरिया ने श्रीडूंगरगढ पुस्तकालय में की।
उल्लेखनीय है कि प्रति वर्ष पुरस्कृत कृति के लेखक के सम्मान में एक विशद समारोह का आयोजन कर उन्हें शाॅल, श्रीफल, प्रशस्तिपत्र के साथ इकतालीस हजारे रुपये की राशि प्रदान की जाती है। पुरस्कार का निर्णय तीन वरिष्ठ राजस्थानी लेखकों के द्वारा किया जाता है।
कथाकार बुलाकी शर्मा हिन्दी एवं राजस्थानी दोनों भाषाओं में विगत पांच दशक से लेखन कर रहे हैं। राजस्थानी में उनके दो कथा संग्रह तथा चार व्यंग्य संग्रह प्रकाशित हैं। वहीं हिन्दी मे कहानी, उपन्यास, व्यंग्य संग्रह, बाल साहित्य की अनेक कृतियां प्रकाशित हैं। विभिन्न समाचार पत्रों में उनके द्वारा लिखे काॅलम भी खूब चर्चित रहे हैं। उनकी कहानियां पाठ्यक्रम में भी शामिल रही हैं।
पुरस्कार समिति के संयोजक डाॅ चेतन स्वामी ने बताया कि इनलैंड सोमानी फांउडेशन विगत सात वर्षों से यह पुरस्कार प्रदान कर रहा है। फांउडेशन के लक्ष्मी नारायण सोमानी राजस्थानी भाषा के पक्षधर हैं तथा इस भाषा के विकास में राजस्थानी कहानी, व्यंग्य आदि गद्य विधाओं का आवश्यक योगदान मानते हैं, इसलिए कथा पुरस्कार का आयोजन करते हैं तथा पुरस्कार के लिए प्राप्त सभी कृतियों का सम्पूर्ण मूल्य चुकाया जाता है। यह पुरस्कार समारोह अगले दिनों में भव्य ढंग से श्रीडूंगरगढ में आयोजित किया जाएगा।

Categories:
error: Content is protected !!