शाकद्वीपीय उच्च शिक्षा समिति ने दिया 5000 रू का प्रोत्साहन पुरस्कार

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज बीकानेर की सुश्री परी शर्मा पुत्री इंदरचंद शर्मा ( छापरवाल) के C A फाउंडेशन की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर शाकद्वीपीय ब्राह्मण उच्च शिक्षा समिति बीकानेर द्वारा 5000 रू की प्रोत्साहन राशि पुरस्कार देकर सम्मानित किया । आर के शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर समिति के सहयोगी सदस्य श्गिरधर पंडित शर्मा, दुर्गा दत्त भोजक व हरि हर शर्मा उपस्थित रहे । संयोजक महेश भोजक अनुसार इस अवसर पर परी शर्मा के माता-पिता को भी सम्मानित किया गया । समिति प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति व प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान कर उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त करती है ।

Categories:
error: Content is protected !!