She is Unstoppable, स्लोगन के साथ भारतीय नौसेना की जांबाज महिलाएं आज बीकानेर में, पढ़ें खबर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। नई दिल्ली के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से लोंगेवाला के युद्ध स्मारक तक निकली भारतीय नौसेना की अखिल महिला कार रैली आज बीकानेर पहुंची।

इससे पूर्व रैली को एडमिरल आर हरि कुमार, नौसेनाध्यक्ष ने वर्चुअल रूप से राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, नई दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

बीकानेर, जैसलमेर, लोंगेवाला, जोधपुर, उदयपुर से होते हुए राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, नई दिल्ली से युद्ध स्मारक, लोंगेवाला (राजस्थान) तक ‘शीज़ अनस्टॉपेबल ‘ और टैग लाइन ‘ सोर हाई ‘ के नारे के साथ ऑल-वुमेन कार रैली 14 से 25 फरवरी तक 12 दिनों में 2300 किलोमीटर की दूरी तय कर रही है।

नारी शक्ति जागरूकता बढ़ाने को लेकर निकली इस रैली का बीकानेर में राजकीय महारानी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया गया। रैली में आई नौसेना की महिला अधिकारियो ने बालिकाओं को नौसेना से जुडऩे का आह्वान किया और सेना से जुड़कर देश की सेवा करने के अवसरों की जानकारी दी। बीकानेर से यह रैली जैसलमेर जाएगी। जहां से लोंगेवाला, जोधपुर, उदयपुर से होते हुए वापस दिल्ली पहुंचेगी। इस रैली में कमाण्डर स्तर की अधिकारियों की टीम शामिल है। रैली का उद्देश्य स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाना, नौसेना की महिला अधिकारियों के योगदान को प्रदर्शित करना, महिलाओं को भारतीय नौसेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना है।

Categories:
error: Content is protected !!