जन सुनवाई में समस्याओं का हुआ समाधान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। शहर में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को बीकेईएसएल की ओर से जन सुनवाई हुई। इसमें आई 49 समस्याओं में से 14 का मौके पर समाधान कर दिया गया। अन्य 35 शिकायतो का जल्दी ही निराकरण कर दिया जाएगा।

बीकेईएसएल के सीओओ जयन्त राय चौधरी ने बताया कि पब्लिक पार्क स्थित बीकेईएसएल ग्राहक सेवा केंद्र में हुई जन सुनवाई के दौरान 20 तकनीकी और 29 कॉमर्शियल सम्बंधी शिकायतेंआईं।
बिल सही करने, तार बदलने, मीटर की जांच, मीटर बदलने, वोल्टेज संबंधी, पेड़ की छंटाई, नाम परिवर्तन, स्थाई रूप से कनेक्शन काटने और ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग जैसी समस्याओं दर्ज हुईं। नए कनेक्शन की डिमांड जारी करने, मीटर शिफ्टिंग और सर्विस केबल बदलने की मौके पर ही पूरी कर दी गई।
शिविर में वोल्टेज संबंधी, तार शिफ्टिंग, मीटर बदलने और ट्रांसफॉर्मर शिफ्टिंग संबंधी तकनीकी समस्याओं को उपखण्ड कार्यालय को भेज दिया गया। एस्टीमेट बनाया जाएगा, राशि जमा होने के शिफ्टिंग की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पेड़ों की छंटाई करने की भी मांग की गई।
जनसुनवाई में जोधपुर डिस्कॉम के दो प्रतिनिधि के साथ बीकेईएसएल के वरिष्ठ अधिकारी सुरेन्द्र चौधरी और प्रमोद वर्मा भी मौजूद थे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!